- Details
प्रयागराज: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगी। एक मुकदमे के सिलसिले में शनिवार को विशेष न्यायालय में पेशी पर आये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है और न ही कोई गठबंधन होगा। पेशी के बाद राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कामों में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ और कमशीनखोरी हो रही है। भ्रष्टाचार की चपेट में गरीब हैं। किसी भी काम के लिए कमीशन मांगा जा रहा है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या और लूट हो रही है। प्रदेश के लोग भयभीत हैं। इन मुद्दों को चुनावी सभाओं में जनता के बीच रखेंगे।
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक हफ्ते में सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। पार्टी के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के चुनाव लड़ने पर राज बब्बर ने कहा कि वो लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी में वरिष्ठ नेता होने के नाते चुनाव में संगठनात्मक जिम्मेदारी भी संभालनी है तो उनका चुनाव लड़ना संभव नहीं होगा।
- Details
लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मिले। दोनों के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हालात पर लगभग एक घंटे तक चर्चा हुई। बैठक के बाद जयंत चौधरी ने प्रदेश की सभी 80 सीटों पर महागठबंधन की जीत होने का दावा किया। यह बैठक लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित बसपा अध्यक्ष मायावती के आवास पर हुई। इस दौरान बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के अलावा रालोद के वरिष्ठ नेता अनिल दुबे, शिव करन सिंह व विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
प्रदेश में सपा, बसपा व रालोद के बीच गठबंधन होने के बाद जयंत चौधरी की मायावती से पहली मुलाकात थी। जयंत चौधरी शाम 4 बजे के करीब मायावती के आवास पर पहुंचे। बैठक के बाद बाहर आने पर पत्रकारों से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि उन्होंने मायावती का आशीर्वाद लिया है और उनके साथ देश व प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को महागठबंधन का संदेश देने पर भी चर्चा की। इसमें शामिल तीनों दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देंगे कि प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करनी है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर के डीएम पर अपने विधायक आजम खां को प्रताड़ित करने व भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि रामपुर जिला प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां के विरुद्ध बदले की भावना से कार्यवाही की जा रही है। इसलिए रामपुर के डीएम को हटाया जाए।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल थे। पत्र में अखिलेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन से बौखलाई भाजपा सरकार रामपुर में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने में लग गई है।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीति में प्रवेश से लोकसभा चुनावों में भाजपा की संभावनाओं पर राज्य में कोई असर नहीं पडे़गा। योगी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''कांग्रेस ने उन्हें (प्रियंका) इस बार पार्टी महासचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी) बनाया है। यह उस पार्टी (कांग्रेस) का अंदरूनी मामला है। पूर्व में भी वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर चुकी हैं और इस बार भी इससे (भाजपा को) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।''
उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि यह गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ चुका है। रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अपने पहले साक्षात्कार में योगी ने कहा कि नया नया बना (सपा-बसपा) गठबंधन पहले ही विवादों में उलझ गया है। यह (गठबंधन) और कुछ नहीं बल्कि 'हौवा' है। मुख्यमंत्री ने एयर स्ट्राइक, राम मंदिर और गो हत्या जैसे मुद्दों पर किये गये तमाम सवालों का जवाब दिये।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें
उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- सीएम हेमंत सोरेन ने किया बाबानगरी देवघर में शिव बारात का उद्घाटन
- हजारीबाग: दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, झंडा लगाने पर बढ़ा विवाद
- 'आप' ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उपचुनाव मेंं बनाया प्रत्याशी
- पंजाब: सांसद बने उपचुनाव में प्रत्याशी, क्या केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा!
- किसान आन्दोलन दबाने में कामयाब नहीं होगी बीजेपी सरकार: मातनहेल
- बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
- जेएमएम सांसद महुआ महाकुंभ से लौटते वक्त सड़क हादसे में हुई घायल
- जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग
- महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में अंतिम स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
- केंद्र भाषा युद्ध के बीज बो रहा है, राज्य पर हिंदी नहीं थोपने देंगे: स्टालिन
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी