ताज़ा खबरें
बिहार में चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार, सात बीजेपी विधायक बने मंत्री
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान, संगम में लाखों ने लगाई डुबकी
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी, नए नियम जारी

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अपनी सहयोगी पार्टी 'अपना दल' (सोनेलाल) को उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर समेत दो सीटें देने का फैसला किया है। अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने शुक्रवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ दिल्ली में हुई बैठक में अपना दल को दो सीटें देने पर सहमति बन गयी है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर सीट एक बार फिर अपना दल को दी गयी है। पार्टी संरक्षक केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल यहां से दोबारा चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अपना दल उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें श्रीमती अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से चुनाव लड़ेंगी। अमित शाह ने जानकारी दी कि दूसरी सीट पर कौन लड़ेगा, इसपर दोनों नेता बैठकर चर्चा करेंगे। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि 'फिर एक बार मोदी सरकार' के संकल्प के साथ भाजपा-अपना दल गठबंधन उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव साथ साथ लड़ेगा।

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सपा सूत्रों ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन इस बार इसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगी। इसके अलावा पूर्व सांसद शफीक उर रहमान बर्क संभल से सपा के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोण्डा सीट से टिकट दिया गया है। राम सागर रावत बाराबंकी (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे। रावत इससे पहले भी बाराबंकी से पांच बार सांसद रह चुके हैं।

सपा 11 उम्मीदवारों की तीन सूची पहले ही जारी कर चुकी है। शुक्रवार की सूची के साथ ही पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी तय कर चुकी है। सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सपा और बसपा एक साथ रैली करेंगे। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ हमारी बैठक थी। उस बैठक में चुनावी रणनीति पर हमारी बात हुई। लोकसभा चुनाव के दौरान हम लोगों ने एक साथ रैली करने की योजना बनाई है।

उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा एक साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। सीटों पर बनी सहमति के तहत राज्‍य में सपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। तीन सीट राष्‍ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को दिया गया है। आरएलडी मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत से चुनाव लड़ेगी। राय बरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्र को कांग्रेस के लिए छोड़ा गया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन चुनाव हारे और उनकी पार्टी उन हिस्सों में ‘गठबंधन’ के साथ तालमेल कर सकती है, जहां वह मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया जब सपा-बसपा ने उसे सिर्फ दो सीटों की पेशकश की। चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

मोइली ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के लिये हम इसे स्वीकार (दो सीटों की पेशकश को) नहीं कर सकते। इसलिये हम उम्मीदवार उतार रहे हैं।’’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवार उतारने के दौरान गठबंधन के बिना भी सीटों का तालमेल हो सकता है। आप उस रुझान को देखेंगे। भाजपा को हराने में हमारे साथ-साथ उनकी भी दिलचस्पी है। तालमेल हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि हमारे (सपा-बसपा-रालोद) ‘गठबंधन’ के लोग हारें। कांग्रेस, बसपा और सपा के बीच उस तरह का तालमेल होगा।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख