- Details
बंगलूरु: बंगलूरु भगदड़ पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बड़ा बयान दिया है। सरकार पर लगते लापरवाही के आरोपों के बीच उन्होंने इवेंट के आयोजन से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी इवेंट का आयोजन नहीं किया, न ही हमने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बंगलूरु बुलाया। वे खुद ही यहां आए।
दरअसल, भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच जारी अनबन की वजह से जरूरी व्यवस्थाओं में चूक हुई और इतना बड़ा हादसा हो गया।
इन सबके बीच उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच की रिपोर्ट सरकार को आने दीजिए और अगर कोई चूक हुई है, तो जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमने आरसीबी या केसीए से अनुरोध नहीं किया, उन्होंने इसका आयोजन (विजय उत्सव) किया। वे ही टीम को बंगलूरू लेकर आए थे।'
- Details
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली आईपीएल जीत का जश्न बुधवार (04 जून, 2025) को बेहद दुखद हो गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोग मारे गए जबकि 33 अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब प्रशंसक आरसीबी टीम की ओर से आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल होने जा रहे थे। मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी।” इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता. हमारी सरकार इस पर राजनीति नहीं करेगी। मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है।”
- Details
बेंगलुरु: एक्टर कमल हासन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने कन्नड़-तमिल भाषा को लेकर चल रहे विवाद के मामले में कड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचायी जा सकती है। कमल हासन ने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर बयान दिया था। इसके बाद काफी विवाद हुआ, जो कि अभी तक नहीं थम सका है। कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होनी है। यह भी विवादों के घेरे में है।
दरअसल कमल हासन ने हाल ही अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च के दौरान कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि कोर्ट तक पहुंच गया। कर्नाटक हाईकोर्ट में जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की बेंच ने एक्टर को कड़ी फटकार लगाई। लाइव लॉ की खबर के मुताबिक, हाईकोर्ट ने कहा, ''आप कमल हासन हों या कोई और, जन भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकते। इस स्थिति के कारण आप खुद हैं।'' एक्टर कमल हासन ने इस मामले पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि यह बयान एकता बढ़ाने के इरादे से दिया था।
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक में भारतीय युवा कांग्रेस की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कथित रूप से झूठी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
झूठी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने का आरोप
पुलिस के अनुसार, हाई ग्राउंड्स थाने में भारतीय युवा कांग्रेस की विधिक इकाई के प्रमुख श्रीकांत स्वरूप बी एन की शिकायत पर मंगलवार को दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मालवीय और गोस्वामी ने ‘‘आपराधिक मंशा से प्रेरित होकर गलत सूचना का प्रसारण किया’’ और तुर्किये के इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) का कार्यालय बताकर ‘‘झूठी जानकारी दी।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






