- Details
बेंगलुरु: सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रान्या राव के पिता डीजीपी रामचंद्र राव जांच के घेरे में आ गए हैं। कर्नाटक सरकार की ओर से शुरू की गई जांच के बाद उन्हें अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है। रान्या राव ने 6 मार्च 2025 को बेंगलुरु में डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को संबोधित एक पत्र दावा किया कि उन पर झूठा मामला थोपा गया है।
रान्या राव ने डीआरआई पर उठाए सवाल
रान्या राव को 3 मार्च को दुबई से लौटते समय बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 12.56 करोड़ रुपये के 14.2 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया था। रान्या राव ने बेंगलुरु में डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को पत्र लिखकर दावा किया कि उन पर झूठा मामला थोपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने उससे मारपीट की और उसे खाली और पहले से लिखे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। अभिनेत्री ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने से लेकर अदालत में पेश किए जाने तक उसे 10 से 15 बार थप्पड़ मारे गए।
- Details
बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश से ‘‘झूठ’’ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने ने 11 साल के अपने कार्यकाल के दौरान 11 बड़े झूठ बोले हैं। जेवरगी में कल्याण पथ परियोजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खड़गे ने मोदी पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
इस परियोजना का उद्देश्य कल्याण कर्नाटक के 38 ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में 1,166 किलोमीटर सड़क बनाना है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अनुरूप तैयार की गई इस परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘ग्यारह साल में मोदी ने छोटे नहीं, 11 बड़े झूठ बोले हैं। पहला झूठ विदेश से काला धन लाना और लोगों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये डालना है। दूसरा झूठ हर साल दो करोड़ नौकरियां पैदा करना है। लेकिन मुझे अब भी नहीं पता कि हमारे युवा उनका समर्थन क्यों करते हैं? क्या वे जाति, धर्म या आचरण के आधार पर ऐसा करते हैं, मुझे समझ में नहीं आता।’’
- Details
बेंगलुरु:कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में अपना रिकॉर्ड 16वां बजट पेश किया। इस बार अपने बजट भाषण में सिद्धारमैया ने सामाजिक न्याय पर जोर दिया है। बजट में सीएम सिद्दारमैय्या ने सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, जैन समेत अल्पसंख्यक समुदायों के विकास के लिए कई योजनाओंं की घोषणा की है। बजट पेश करने से पहले सीएम सिद्धारमैया बजट दस्तावेज लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ उनके कैबिनेट के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस बीच, कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने दावा किया कि सीएम सिद्धारमैया का यह आखिरी बजट है, क्योंकि अब उनकी कुर्सी जाने वाली है।
दूसरी ओर, डीके शिवकुमार ने बजट से पहले विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा, "कर्नाटक पर बोलने का उनके पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है। केंद्रीय बजट में कर्नाटक को कुछ भी नहीं दिया गया... उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्हें जो करना है करने दीजिए। यह लोगों की इच्छा है। हम कर्नाटक के लोगों की रक्षा के लिए हैं। अपने कार्यकाल में हमने कर्नाटक के लोगों से जो भी वादा किया था, उसे पूरा किया है।"
- Details
बंगलूरू: मुडा मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी को क्लीन चिट मिल गई है। लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि सीएम सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले। कर्नाटक में मुडा जमीन आवंटन मामले में 25 सितंबर को विशेष अदालत के आदेश के बाद 27 सितंबर को लोकायुक्त पुलिस ने सीएम सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती और पत्नी के भाई मल्लिकार्जुन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
लोकायुक्त पुलिस का दावा- नहीं मिले सबूत
लोकायुक्त पुलिस ने कहा कि मुडा जमीन आवंटन मामले में सबूतों के अभाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पार्वती के खिलाफ आरोप साबित नहीं किए जा सके। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अंतिम रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी है। लोकायुक्त पुलिस ने कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा को भेजे एक पत्र में कहा कि मामले में आरोपी एक से आरोपी चार के खिलाफ आरोप सबूतों की कमी के कारण साबित नहीं हुए हैं। इसलिए अंतिम रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी जा रही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






