- Details
बेलगावी (कर्नाटक) (जनादेश ब्यूरो): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को राज्य सरकार से विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य (एमएलसी) सीटी रवि के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिन्होंने हाल में सदन में मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
बीजेपी का चरित्र ही महिला-युवा-किसान और दलित विरोधी: सुरजेवाला
सुरजेवाला ने बीजेपी को ‘‘महिला विरोधी’’ करार दिया और पिछले सप्ताह संसद में बीआर अंबेडकर के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए पार्टी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा, जिसके कारण राजनीतिक हंगामा मच गया था। उन्होंने यहां पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बीजेपी ने इस देश की महिलाओं का बार-बार अपमान किया है। बीजेपी का चरित्र ही महिला विरोधी, युवा विरोधी, किसान विरोधी और दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी है।
- Details
बेंगलुरु (जनादेश ब्यूरो): कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और एमएलसी सीटी रवि के साथ दुर्व्यवहार का दावा करके पार्टी एक महिला मंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के मूल मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
मुख्य मुद्दा उनकी भाषा और उनकी संस्कृति है: शिवकुमार
'अंतरात्मा की आवाज' को महत्वपूर्ण करार देते हुए उन्होंने राज्य में बीजेपी नेतृत्व पर रवि का समर्थन करने के लिए निशाना साधा, जिन्हें राज्य की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को रवि की रिहाई के उच्च न्यायालय के आदेश से संबंधित एक सवाल के जवाब में शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनसे (बीजेपी से) पूछिए कि उन्होंने (रवि) जो कहा वह सही था या नहीं। बाकी चीजों पर बाद में चर्चा करेंगे। यह उनकी पार्टी और नेता की संस्कृति को दर्शाता है... अदालत में जो हुआ, उसे उन पर (रवि) और पुलिस पर छोड़ दिया गया है।
- Details
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड का मामला अब पूरे देश में तूल पकड़ता जा रहा है। अतुल सुभाष की मौत को लेकर पत्नी निकिता सिंघानिया के परिवार का पहला बयान सामने आया है। पत्नी के परिवार ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए हुए कहा कि हम दोषी नहीं हैं, हमें अतुल की मौत का दुख है। इंजीनियर के मौत के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मृतक की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां, भाई और चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 108 और 3(5) के तहत की गई है। बता दें कि यह मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।
इंजीनियर की पत्नी निकिता के परिवार का बयान
अतुल सुभाष की मौत को लेकर निकिता सिंघानिया के परिवार ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और निर्दोष होने का दावा किया है। उन्होंने कहा "अतुल की मौत से हमें गहरा अफसोस है। हम जल्द ही सभी सबूतों के साथ सामने आएंगे। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। हम निर्दोष हैं और हमें न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है।"
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक में विधानसभा उपचुनावों के नतीजों से उत्साहित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 'जनता की अदालत' में जीत हासिल की है। इन तीनों सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उन्होंने संदूर, शिगगांव और चन्नपटना में विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत का श्रेय गारंटी योजनाओं को दिया।
जनता की अदालत अदालतों से बेहतर: सिद्धारमैया
विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद सीएम सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से कहा, आप जानते हैं कि महात्मा गांधी ने क्या कहा था। उन्होंने कहा था कि जनता की अदालत अदालतों से बेहतर है। अब जनता की अदालत ने मुझे अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने बताया कि यह जीत कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण थी, क्योंकि भाजपा और जेडीएस ने गठबंधन किया था। "हमने कल्याण कर्नाटक (संदूर), कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र (शिगगांव) और पुराने मैसूर क्षेत्र (चन्नपटना) से जीत हासिल की। सभी जगहों पर हमने जीत हासिल की। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






