- Details
कलबुर्गी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (7 सितंबर, 2025) को प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक बड़ी बात कह दी है। भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के संदर्भ में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का दुश्मन कह दिया।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार (7 सितंबर) को कर्नाटक राज्य के कलबुर्गी जिले में एक प्रेस मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप दोस्त हो सकते हैं, एक-दूसरे के लिए अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि वे एक-दूसरे के लिए वोट मांगते हैं।’ उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘मोदी और ट्रंप का गठबंधन भारत की कीमत पर हुआ है। उन्होंने पूरे देश का माहौल को खराब करके रख दिया है।’
- Details
बेंगलूरू: कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से उन दस्तावेजों और सबूतों की मांग की है, जिनके आधार पर उन्होंने दावा किया था कि एक महिला ने दो बार वोट डाला। यह मामला राजनीतिक और चुनावी नियमों के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। चुनाव आयोग का कहना है कि ऐसे आरोपों की पुष्टि के लिए ठोस प्रमाण जरूरी हैं।
राज्य के शीर्ष निर्वाचन अधिकारी ने गांधी को बताया कि ये दस्तावेज उनके कार्यालय को विस्तृत जांच करने में मदद करेंगे। गांधी ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दस्तावेज दिखाए थे। आयोग ने कहा कि आपने यह भी बताया था कि मतदान अधिकारी द्वारा दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार, श्रीमती शकुन रानी ने दो बार मतदान किया था। जांच करने पर, श्रीमती शकुन रानी ने कहा है कि उन्होंने केवल एक बार मतदान किया है, दो बार नहीं, जैसा कि आपने आरोप लगाया है।
पत्र में कहा गया है कि कार्यालय द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि कांग्रेस नेता द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुति में दिखाया गया सही का निशान वाला दस्तावेज मतदान अधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया था।
- Details
बेंगलुरु: बेंगलुरु: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ में राहुल गांधी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है, लेकिन आज देश की संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेताओं ने संविधान पर हमला किया और देश की संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश की।
राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा में कुल 6.50 लाख वोट हैं, लेकिन इनमें से लगभग एक लाख वोट चोरी कर लिए गए। उनके अनुसार, यह चोरी पांच अलग-अलग तरीकों से की गई। इनमें डुप्लीकेट वोटिंग शामिल है, यानि एक ही वोटर ने कई बार वोट डाला। कुछ मामलों में एक वोटर ने 5-6 अलग-अलग पोलिंग बूथ पर वोट डाले। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 40 हजार ऐसे वोटर सूची में शामिल थे, जिनका कोई पता दर्ज ही नहीं था। वहीं, एक ही पते पर 40-40 वोटरों के नाम दर्ज पाए गए। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र के साथ गंभीर धोखाधड़ी करार दिया।
- Details
बेंगलुरु: कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन निगमों के कर्मचारी संघ ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका सुबह से असर देखने को मिल रहा है। लोगों को कहीं आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते राज्य के विभिन्न जिलों में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह ठप है।
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) और उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) की बसें आज सड़कों पर नहीं उतरीं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धारावाड़, हुबली, गडग और मांड्या समेत राज्य के अधिकतर इलाकों में हड़ताल का असर है। परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल से अनजान ग्रामीण इलाकों से आए लोग स्टेशनों पर बैठे हैं। धारवाड़ जिले में केएसआरटीसी और हुबली-धारवाड़ बीआरटीएस की सेवाएं पूरी तरह बंद होने से बस स्टैंडों पर यात्री परेशान नजर आए। बहुत लोग मजबूरी में निजी बसों और वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






