ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: मुंबई स्थित लोकभवन राज्यपाल दफ्तर की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि सुनेत्रा पवार आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेंगी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं। फिर 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लोकभवन राज्यपाल दफ़्तर से आधिकारिक जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसके मुताबिक सुनेत्रा पवार शपथ ग्रहण शाम पाच बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी 4 बजे राज्यपाल आचार्य देवव्रत देहरादून से मुंबई लौट रहे हैं। 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 2 बजे बैठक में विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण किया जाएगा। लोक भवन (राजभवन) में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार

एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार एनसीपी विधायक दल की नेता चुनी गईं हैं। वरिष्ठ एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल ने विधायक दल के नेता के लिए सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा।

बारामती: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा चल रही है। सुनेत्र पवार आज अपने बेटे पार्थ के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि वह आज महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ले सकती हैं। इस बीच शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के शपथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने शनिवार को इस घटनाक्रम से खुद को दूर करते हुए कहा कि सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

एनसीपी  ने यह फैसला लिया होगा: शरद पवार

बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शरद पवार ने कहा, हमें शपथ ग्रहण के बारे में नहीं पता। हमें इसके बारे में खबरों से पता चला। मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है।" प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या शपथ ग्रहण समारोह में पवार परिवार से कोई शामिल होगा, इस पर उन्होंने कहा कि एनसीपी  ने यह फैसला लिया होगा। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कुछ लोगों ने पहल की। इन लोगों ने कुछ तय किया होगा।

मुंबई: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी एनसीपी के अंदर गुटबाजी के साथ राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का महायुति सरकार में उप मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। खबर है कि पार्टी नेताओं के प्रस्ताव को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि अभी सुनेत्रा के नाम पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी के विधायक पहले विधायक दल के नेता का नाम तय करेंगे। उसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दोनों एनसीपी (अजित पवार और शरद पवार की एनसीपी) के विलय पर चर्चा होगी।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की विधानमंडल दल की बैठक शनिवार दोपहर 2 बजे बुलाई गई है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बताया जा रहा है कि कल ही शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण भी हो जाएगा। चर्चा है कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ आबकारी और खेल मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिलेगी।

बारामती: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पवार के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। पवार के दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी।

इससे पहले, अजित पवार की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। पवार की अंतिम यात्रा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली।

बता दें, कि गुरुवार सुबह अजित पवार के पार्थिव शरीर को काटेवाड़ी स्थित उनके आवास लाया गया था। बुधवार सुबह 8.45 बजे एक प्लेन क्रैश में पवार का निधन हुआ था। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हुई। उनके निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। इस दौरान राज्यभर की सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

पुलिस ने प्लेन क्रैश के सिलसिले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। इसके अलावा, एयरक्राफ्ट दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने जांच अपने हाथ में ले ली है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख