ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रधान सचिव रह चुके भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की 14 करोड़ रुपये कीमत की नौ आवासीय इकाइयों को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के तहत कुर्क किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम स्थित इन संपत्तियों को कुर्क करने से जुड़ा अनंतिम आदेश 30 जून को जारी किया गया था। बयान के मुताबिक, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एमएल तायल के दो घरों और सात अपार्टमेंट की कुल कीमत 14.06 करोड़ रुपये है। धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक प्राथमिकी पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि छह मार्च 2005 से 31 अक्टूबर 2009 तक हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री (हुड्डा) के प्रधान सचिव के रूप में काम करते हुए तायल और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से ‘अधिक’ संपत्ति अर्जित की।

गुरुग्राम/बेंगलुरु: इंडिगो फ्लाइट के ट्रेनी पायलट ने तीन सीनियर अधिकारियों पर जातिवाद का आरोप लगाया है। ट्रेनी पायलट का कहना है कि इन अधिकारियों ने उससे कहा कि वो प्लेन उड़ाने लायक नहीं है, जाए और जूते सिले। दरअसल, ये पायलट अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखता है। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इंडिगो के अधिकारियों मनीष साहनी, तपस डे और कैप्टन राहुल पाटिल के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पहले बेंगलुरु में शिकायत की गई, जहां पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। इसके बाद इसे गुरुग्राम में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां पर इंडिगो का हेडक्वार्टर है। यहां बता दें कि जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस थाने में दर्ज की जा सकती है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो।

अपनी शिकायत में ट्रेनी पायलट ने 28 अप्रैल को गुरुग्राम में इंडिगो के हेडक्वार्टर में हुई एक बैठक का हवाला दिया है।

चंडीगढ़: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिमी चौधरी की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील ने ही शीतल की हत्या की थी और पुलिस से बचने के लिए गाड़ी को नहर में फेंक दिया ताकि ये एक्सीडेंट लगे।

गाड़ी नहर में गिरने का किया ड्रामा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हरियाणवी मॉडल शीतल की चाकू से हत्या करने की बात को स्वीकार किया। आरोपी ने हत्या कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए गाड़ी नहर में गिरने का ड्रामा किया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी।

बता दें कि परिजनों ने 15 जून को थाना मतलौडा में शीतल के लापता होने की शिकायत देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज के बोझ तले दबे एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और एक ही परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं।

बच्चों की उम्र 12 से 15 साल के करीब है। कार से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि... मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कार में सवार लोगों में से छह को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल और एक को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख