- Details
महेंद्रगढ़: हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विवादित बयान सामने आया है। अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में विवादास्पद बात की है। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। उन्होंने यह तक कह दिया कि भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की जरूरत है, जहां शासकों के साथ बर्बरता की गई थी।
युवा योद्धा सम्मेलन में जेजेपी चीफ अजय चौटाला का बयान
जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा, "इनको (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा। जिस तरीके से बांग्लादेश नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा।" बता दें, अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं।
अजय चौटाला ने कहा कि पड़ोसी मुल्कों के नौजवानों ने आंदोलन कर के सरकार का तख्ता पलट कर दिया। शासकों को रातोंरात देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
- Details
पंचकूला: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव – आईआईएसएफ आज पंचकूला के दशहरा मैदान में शुरू हुआ। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के साथ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को शिक्षित करना और विज्ञान की उपलब्धियों का उत्सव मनाना है।
कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छात्रों और युवा वैज्ञानिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भारत में विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति हो रही है जो देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है क्योंकि भारत विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत द्वारा किए गये उपायो पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस बार महोत्सव का विषय विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए है।
- Details
फरीदाबाद: दिल्ली में सोमवार की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस उस संदिग्ध लाल इको स्पोर्ट्स कार को फरीदाबाद से बरामद कर लिया है, जिसकी तलाश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने कार का पता लगाने के लिए सभी थानों, चौकियों और हरियाणा व यूपी पुलिस को अलर्ट जारी किया था।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस ने खंदावली गांव के पास से संदिग्ध लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार (डीएल 10 सीके 0458) बरामद की है। सीएफएसएल टीम खंडावली गांव पहुंच चुकी है। यह वही कार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार उमर के नाम पर रजिस्टर्ड है। उमर वही शख्स है, जिस पर दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई आई20 कार चलाने का शक जताया जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि कई सीसीटीवी फुटेज में उमर को आई20 कार चलाते हुए देखा गया है, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
- Details
फरीदाबाद: फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक डॉक्टर के घर से 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। फरीदाबाद के सीपी सतेंद्र कुमार ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा एक जॉइंट ऑपरेशन है। एक आरोपी डॉ. मुजम्मिल को पकड़ लिया गया है। कल 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। यह आरडीएक्स नहीं है। पकड़ा गया आरोपी यहां अल-फलाह विश्वविद्यालय में पढ़ाता था।”
फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच चल रहा संयुक्त अभियान है। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया है कि बरामद हुआ विस्फोटक पदार्थ आरडीएक्स नहीं है। इसके अलावा, कई और ऐसे सामान मिले हैं, जिनका आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा सकता था। जैसे- लगभग 20 टाइमर, बैटरी और अन्य चीजें भी बरामद हुई हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






