ताज़ा खबरें
हड़ताल खत्म:शनिवार से काम पर लौटेंगे डॉक्टर,ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद
'जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का एजेंडा लागू नहीं होने देंगे': पीएम मोदी
जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, उमर ने पाकिस्तान को फटकारा
राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर मंत्री रवनीत बिट्टू पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की गारंटी का एलान किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद थे।

कांग्रेस ने इस गारंटी के तहत राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर हरियाणा के नागरिकों को बेहतर प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करेगी और किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। सात वादे, पक्के इरादे के नाम से गारंटी जारी की हैं। कांग्रेस ने 7 पक्के वादे किए किए हैं। जिसमें हर एक वर्ग को लुभाने की कोशिश की गई है। इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। एक फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं।

दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।

1- महिलाओं को शक्ति

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आधी आबादी का पूरा ध्यान रखा है। अपने संकल्प पत्र में उन्होंने हर महीने महिलाओं को 2000 रुपए देने का वादा किया है। साथ ही गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए देने का वादा किया है।

2- सामाजिक सुरक्षा को बल

बढ़ावा पेंशन के लिए 6 हजार रुपए, दिव्यांगों को हर हजार रुपए महीने देने का वादा, विधवाओं को 6 हजार रुपए महीने देने का वादा, साथ ही ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया है।

3- युवाओं को सुरक्षित भविष्य

भर्ती विधान के तहत 2 लाख पक्की भर्तियां और नशा मुक्त हरियाणा का वादा कांग्रेस ने यहां के युवाओं से किया है।

4- हर परिवार को खुशहाली

कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया है।

5- गरीबों को छत

कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान देने का वादा किया है।

6- किसानों को समृद्धि

हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा देने का वादा कांग्रेस ने दिया है।

7- पिछड़ों को अधिकार

कांग्रेस ने पिछड़ों को अधिकार देने की बात अपने संकल्प पत्र में कही है। पार्टी ने जातिगत सर्वे का वादा और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का वादा किया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख