- Details
चंडीगढ़: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी ने 'एच फाइलस' प्रेस कांफ्रेंस के जरिए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 'वोट चोरी' के गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने हरियाणा के कुछ बूथों की वोटर लिस्ट की तस्वीरें दिखाकर यह दावा किया कि 2 करोड़ मतदाताओं में से करीब 25 लाख मतदाता फर्जी हैं। यानि हर 8 में एक वोट चोरी हो रही है। इसके लिए राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए कई सबूत पेश किए, जिनमें एक ही व्यक्ति की तस्वीर पर अलग-अलग वोटर्स का नाम लिखा था।
राहुल गांधी के आरोपों पर अब हरियाणा चुनाव आयोग का जवाब आया है। इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी के दावों को निराधार बताते हुए एक एक्स पोस्ट किया, जिसमें 15 पॉइंट्स में डिटेल दी गई है कि वोटर लिस्ट कैसे तैयार की गई थी।
हरियाणा इलेक्शन कमीशन की तरफ से जवाब देते हुए 15 पॉइंट्स में बताया गया है कि 02 अगस्त 2024 को मसौदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ शेयर की गई थी।
- Details
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के सिलसिले में उनके और उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना पंजाब की पूर्व मंत्री हैं। चारों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश के आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली बेटे की लाश
मुस्तफा और पंजाब की पूर्व मंत्री सुल्ताना के 35 वर्षीय बेटे अकील अख्तर की गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला में मौत हो गई थी। शमशुद्दीन नाम के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अख्तर की मौत ‘‘संदिग्ध परिस्थितियों’’ में हुई। पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को कहा कि मुस्तफा, सुल्ताना और अख्तर की बहन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सृष्टि गुप्ता के अनुसार, 16 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-4, एमडीसी निवासी अख्तर अपने घर पर मृत पाए गए।
- Details
रोहतक (हरियाणा): हरियाणा पुलिस की परेशानी कम नहीं हो रही है। एडीजीपी सुसाइड मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मंगलवार दोपहर रोहतक पुलिस की साइबर सेल के एक एएसआई संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला है। आशंका है कि उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि डीएसपी का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने व एफएसएल टीम की जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
एएसआई संदीप ने की आत्महत्या
जानकारी के अनुसार एएसआई संदीप एसपी कार्यालय स्थित साइबर सैल में तैनात थे। मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि संदीप का शव एक मकान में पड़ा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट व नीले रंग की जींस पहन रखी थी। साथ ही चारपाई के पास उसका सर्विस रिवाल्वर पड़ा हुआ था। डीएसपी गुलाब सिंह मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को जांच के लिए बुलाया।
- Details
चंडीगढ़: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को हरियाणा के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी दिवंगत वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक परिवार का मामला नहीं है। कांग्रेस नेता ने ये भी दावा किया कि इस घटना से गलत मैसेज जा रहा है। उन्होंने सरकार से कहा कि फ्यूनरल होने दीजिए और इस केस को तमाशा मत बनाइए।
चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद गांधी पूर्वाह्न 11 बजकर आठ मिनट पर कुमार के आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। गांधी का यह दौरा कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार पर विपक्ष के बढ़ते हमले के बीच हुआ है।
'दलितों के साथ सालों से हो रहा भेदभाव': राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पूरन को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, "सालों से सिस्टम के आधार पर भेदभाव हो रहा है। ऑफिसर को कमतर करने के लिए, करियर बर्बाद करने के लिए सिस्टम के आधार पर दूसरे ऑफिसर लगातार काम कर रहे हैं। ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






