- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): 'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' ने रविवार को एलान किया है कि वह 25 फरवरी को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। संगठन की ओर से बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और किसानों और खेत मजदूरों की कर्ज माफी, मुआवजा और आवारा पशुओं के मुद्दों पर हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे।
'ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने रविवार को बताया कि उनकी मांग किसानों की लागत से डेढ़ गुना एमएसपी दरों पर तमाम फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने की है। साथ ही स्मार्ट बिजली मीटर स्कीम पर रोक लगानी चाहिए और गरीबों को पूरे साल काम मिलना चाहिए। सत्यवान ने कहा, "हमारी मांग है कि किसानों और खेतीहर मजदूरों को ऋण मुक्त किया जाए और खाद-बीज-कीटनाशक, डीजल समेत कृषि के लिए उपयोगी चीजें सस्ते दामों पर पर्याप्त मात्रा में समय पर उपलब्ध हों। इसके अलावा फसल खराब होने का मुआवजा, आवारा पशुओं की रोकथाम जैसी प्रमुख मांगों को लेकर हम देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।"
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा ने अपने ही वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर उनकी हालिया टिप्पणियों के बाद जारी हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोमवार को विज को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा।
कारण बताओ नोटिस पर विज की पहली प्रतिक्रिया
वहीं अब अनिल विज की नोटिस पर पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मंगलवार शाम को अनिल विज चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे शोकॉज नोटिस पर सवाल पूछे। इस पर विज ने कहा कि पार्टी की तरफ से भेजे गए शोकॉज नोटिस के बारे में उन्हें मीडिया से ही पता चला था, लेकिन जवाब मीडिया माध्यम से नहीं दूंगा, सीधा पार्टी हाईकमान को दूंगा।
विज ने कहा कि मैं तीन दिन बाद बेंगलुरु से आया हूं। सबसे पहले में घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और पार्टी हाईकमान को भेजूंगा। मुझे ये पता नहीं है कि किसकी सहमति से पार्टी ने मुझे नोटिस भेजा है।
- Details
चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): पिछले दिनों हरियाणा के मंत्री अनिल विज की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को दिए सार्वजनिक बयानों को बीजेपी ने गंभीरता से लिया है। अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है।
विज ने सीएम सैनी व बड़ौली के खिलाफ दिए थे बयान
पार्टी अध्यक्ष की ओर से दिए नोटिस में बड़ौली ने कहा, आपने पार्टी अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिया है। यह गंभीर आरोप है। यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है, बल्कि यह उस समय हुआ, जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनाव के लिए अभियान चला रही थी। चुनावी समय में इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने यह बयान दिए जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को लेकर अनिल विज ने 2 फरवरी को कहा था कि उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन पर दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज है।
- Details
चंडीगढ़: हरियाणा के भिवानी में पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है कि एक कॉलेज की छात्रा ने उस संस्थान की फीस न चुकाने को लेकर मानसिक कष्ट और प्रताड़ना का सामना करने के कारण आत्महत्या कर ली, जहां वह पढ़ती थी। युवती (22) के परिवार ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बकाया फीस का भुगतान करने के दबाव के कारण परेशान थी और उसे प्रताड़ित भी किया गया। वह भिवानी जिले के एक निजी महिला कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर की रात को उसने आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता जगदीश ने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी को इस महीने पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देनी थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने फीस बकाया होने के कारण उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि कुछ आर्थिक तंगी के कारण वह समय पर उसकी फीस नहीं भर पाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्राचार्य और कुछ अन्य लोगों ने उसे "परेशान और प्रताड़ित" किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी बेटी के लिए न्याय चाहता हूं।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






