- Details
चंडीगढ़: हरियाणा मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राज्य सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीएससी की तरह का पैटर्न अपनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि मंत्रिमंडल की बैठक यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। मंत्रिमंडल ने कृषि विभाग का नाम बदलकर कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न अपनाने का फैसला किया। अब द्वितीय प्रत्र के रूप में 100 अंक का सिविल सेवा ऐप्टीट्यूड टेस्ट होगा। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ होंगे और अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में होंगे। प्रत्येक पत्र की अवधि दो घंटे की होगी और प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- Details
चंडीगढ़: दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित कॉरपोरेट केन्द्र गुड़गांव अब गुरुग्राम के नाम से जाना जाएगा जबकि मेवात जिले का नाम बदल कर नूह करने का निर्णय किया गया है। यह निर्णय मनोहर लाल खट्टर सरकार द्वारा लिया गया है। सरकार ने आज दावा किया कि उस इलाके के लोग यह मांग कर रहे थे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कई मंचों से गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने संबंधी प्राप्त अभ्यावेदनों के आधार पर गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुगांव करने का निर्णय लिया गया। प्रवक्ता ने कहा, हरियाणा भगवदगीता की एक ऐतिहासिक भूमि है और गुड़गांव अध्ययन का एक केन्द्र रहा है। उन्होंने तर्क दिया, गुरू द्रोणाचार्य के समय से इसे गुरुगांव के रूप में जाना जाता था। यह शिक्षा का एक प्रमुख केन्द्र रहा है जहां पर राजकुमारों को शिक्षा दी जाती थी। ऐसे में, इलाके के लोग लंबे समय से गुड़गांव का नाम बदल कर गुरुग्राम करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने मेवात जिले का नाम बदल कर नूह करने का भी निर्णय लिया है।
- Details
चंडीगढ़: जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान मुरथल में सामुहिक बलात्कार पर रिपोर्ट को खारिज करने के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया कि इस मामले में एफआईआर में सामुहिक बलात्कार की धारा को जोड़ा गया है। यह पहल तब की गई है जब पुलिस को महिलाओं के दो पत्र मिले जिसमें यह कहा गया कि उनका यौन उत्पीड़न किया गया । पुलिस ने कल अदालत को बताया कि पहला पत्र एक मार्च को सोनीपत के पुलिस अधीक्षक की ओर से फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त को अग्रेशित किया गया है जिसे दो मार्च को विशेष अधिकारियों के समूह को भेजा गया । दूसरा पत्र एक अप्रवासी भारतीय महिला का था जो स्थानीय न्यूज चैनल के जरिये पुलिस को भेजा गया। अदालत में हरियाणा पुलिस द्वारा कल पेश हलफनामे में कहा गया, ‘‘ दोनों संवादों के तथ्यों से भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी के तहत अपराध करने की बात स्पष्ट होती है और इसमें संबंधित धारा जोड़ी गई है और इन संवादों की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। ’
- Details
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने फरवरी में हुए जाट आंदोलन के दौरान हिंसा की घटनाओं की साजिश की जांच के लिए जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस एन झा के नेतृत्व में आज (शुक्रवार) एक दो सदस्यीय जांच आयोग के गठन की घोषणा की। हिंसा में 30 लोग मारे गए थे और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था। आयोग से उसकी पहली सुनवाई की तारीख से छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। यहां जारी की गयी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार आयोग ‘‘18 से 23 फरवरी, 2016 के बीच रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हिसार, कैथल और भिवानी में हुई हिंसा की घटनाओं में लोगों के मारे जाने, सड़कों, नहरों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस थानों सहित निजी एवं सार्वजनिक संपत्तियों को पहुंचे नुकसान, पेड़ों को गैरकानूनी रूप से गिराने एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों और घटनाओं के अनुक्रम’’ की जांच करेगा। आयोग इस बात की भी जांच करेगा कि क्या समाज के तानेबाने को चोट पहुंचाने की कोई ‘गहरी’ साजिश रची गयी था या कुछ और किया गया था जो जांच के दौरान प्रासंगिक पाया जाए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






