ताज़ा खबरें
देश के करदाताओं के पैसे से चीनी कंपनियों को न पहुंचे लाभ: जयराम
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा, कार्यकारिणी का फैसला
सीबीआई कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
हकीकत है कि नीट घोटाले में बीजेपी से जुड़े नेता शामिल हैं:जयराम रमेश
'मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया गया': हेमंत सोरेन

दागेस्तान (रूस): रूस के दक्षिणी प्रांत- दागेस्तान में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल (सिनेगॉग) पर अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की खबर है। गोलीबारी दागेस्तान के डर्बेंट शहर में हुई है। विदेशी मीडिया की शुरुआती खबर में इसे आतंकी हमला बताया जा रहा है। फायरिंग में चर्च के पादरी और पुलिसकर्मी समेत 15 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के दौरान रूस के सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मार गिराया।

छह अधिकारियों और पादरी की मौत

हमले के बारे में दागेस्तान लोक निगरानी आयोग के शमील खदुलेव ने बताया कि चर्च पर हमले में पादरी और छह अधिकारियों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक डेरबेंट के चर्च में मारे गए पादरी की पहचान 66 वर्षीय फादर निकोले के रूप में हुई है। आतंकियों ने गला रेतकर इनकी नृशंस हत्या कर दी। चर्च की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की हत्या गोलीमार की गई। गार्ड के पास केवल एक पिस्तौल थी।

माखचकाला शहर में पुलिस यातायात स्टॉप पर आतंकी हमला

खबर के मुताबिक आतंकी हमले के बाद यहूदियों के धर्मस्थल की एक मंजिल पर बनी खिड़कियों से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलती देखी गईं। धुएं का गुबार भी देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तीन जगहों पर हमले किए गए। माखचकाला शहर में पुलिस यातायात स्टॉप पर हमले की खबरें मिली हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हमलों में 12 कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल भी हुए हैं।

डर्बेंट शहर में हमले के समय ही माखचकाला में भी हमला हुआ

अधिकारियों के मुताबिक तीनों जगहों पर हमले के तरीके और समय को देखते हुए ऐसा लगता है कि हमलावरों ने संगठित तरीके से हमले किए। जिस समय डर्बेंट शहर में हमला हुआ उसी समय यहां से करीब 120 किलोमीटर दूर माखचकाला में पुलिस यातायात चौकी पर भी गोलीबारी की गई। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख