ताज़ा खबरें
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

मेरठ: गंगानगर में कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर सरेबाजार बाइक सवार बदमाशों ने बसपा कार्यकर्ता को गोलियों से भून डाला। वारदात के समय ही पास ही एटीएम पर खड़ी पुलिस गोलियों की आवाज सुनकर दुबक गई। युवक को सड़क पर दौड़ाकर 8-9 गोलियां मारी गईं, उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। सीओ और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। वारदात के पीछे रंजिश को कारण माना जा रहा है।

सलारपुर गांव निवासी अजय उर्फ गुड्डू सिवाच पूर्व विधायक योगेश वर्मा का नजदीकी था और बसपा कार्यकर्ता था। गुरुवार शाम को अजय अपने एक दोस्त के साथ गंगानगर कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर आया था। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच हमलावर आए और कार को ओवरटेक करके घेर लिया। बाइक सवारों ने अजय को कार से बाहर खींच लिया और दो गोली पेट में मार दी। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। जान बचाने के लिए अजय करीब 50 मीटर दौड़ा, लेकिन हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक खोखे के बराबर में जाकर अजय गिर पड़ा। हथियारबंद हमलावरों ने अजय को करीब 8-9 गोलियां मारी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार व विदेश मंत्रालय के बीच एनआरआई दिवस के कामयाब आयोजन के लिए एक एमओयू साइन होगा। दिल्ली में 15 सितंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वाराणसी में अगले साल 21 से 23 जनवरी तक होने वाले इस मेगा इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इस आयोजन पर करीब 150 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। इसका आधा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।

प्रदेश सरकार इस पूरे मेगा इवेंट के जरिए यूपी की खास ब्रांडिंग करेगी। अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है। वाराणसी में मुख्य आयोजन के लिए टेंट सिटी बनेगा। इसमें 6000 से ज्यादा प्रतिनिधियों के बैठने के लिए वाटरप्रूफ व साउंड प्रूफ विशाल हैंगर लगेगा। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सारी व्यवस्था एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को देने की तैयारी है। इसके अलावा मेहमानों को लाने ले जाने के लिए लग्जरी कारें व बसों का इंतजाम भी होना है।

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) में निरुद्ध बहुचर्चित भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर उर्फ रावण की समयपूर्व रिहाई करने का फैसला किया है। उनके साथ जेल में निरुद्ध दो अन्य आरोपियों को भी समय पूर्व रिहा किया जाएगा। सरकार ने यह फैसला चंद्रशेखर की मां की ओर से दी गई अर्जी पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए किया है। इस फैसले के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के संबंध में उनकी माता का प्रत्यावेदन शासन को मिला था।

इस प्रत्यावेदन और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रावण को निरुद्ध की अवधि एक नवंबर 2018 से पहले रिहा करने का फैसला किया गया है। चंद्रशेखर उर्फ रावण सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिजन कॉलोनी में गली नंबर दो का रहने वाले हैं। इसके साथ ही सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र स्थित शब्बीरपुर गांव के दो अन्य सोनू पुत्र नाथीराम और शिव कुमार पुत्र रामदास को भी समयपूर्व रिहा करने का फैसला किया गया है।

नई दिल्ली: (जनादेश ब्यूरो): समाजवादी पार्टी की लोकतंत्र बचाओ साइकिल यात्रा का समापन दिल्ली में 23 सितंबर को होगा। साइकिल यात्रा के समापन के मौके पर दिल्ली में रैली आयोजित की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस रैली को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव भी संबोधित करेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ​ने भाजपा के खिलाफ रणनीति के तहत प्रदेश भर में लोकतंत्र बचाओं साइकिल यात्रा के माध्यम से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुुचाने के लिए साइकिल यात्रा शुरू की है।

सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता पार्टी की इस मुहिम को अंजाम देने का काम कर रहे हैं। पार्टी के युवा इस साइकिल यात्रा से प्रदेश के गांव गांव में पहुंच कर ​अखिलेश सरकार की उपलब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचाने में जुटे है। सपा के साइकिल यात्री बुकलेट वितरित करके उन योजनाओं को पूरे प्रदेश में पहुंचाने का काम कर रहे है, जो सपा ने अपने शासनकाल में चलाई थी। सपा की प्रमुख योजनाओं की एक साइकिल बनाई गई है। जिसके जरिए पार्टी अपने शासनकाल में हुए विकास कार्यों की तुलना भाजपा शासनकाल से करते हुए, जनता को अपने कामों की याद दिला रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख