ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ (जनादेश ब्यूरो): हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा ने अपने ही वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर उनकी हालिया टिप्पणियों के बाद जारी हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोमवार को विज को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा।

कारण बताओ नोटिस पर विज की पहली प्रतिक्रिया

वहीं अब अनिल विज की नोटिस पर पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। मंगलवार शाम को अनिल विज चंडीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे शोकॉज नोटिस पर सवाल पूछे। इस पर विज ने कहा कि पार्टी की तरफ से भेजे गए शोकॉज नोटिस के बारे में उन्हें मीडिया से ही पता चला था, लेकिन जवाब मीडिया माध्यम से नहीं दूंगा, सीधा पार्टी हाईकमान को दूंगा।

विज ने कहा कि मैं तीन दिन बाद बेंगलुरु से आया हूं। सबसे पहले में घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर बैठकर जवाब लिखूंगा और पार्टी हाईकमान को भेजूंगा। मुझे ये पता नहीं है कि किसकी सहमति से पार्टी ने मुझे नोटिस भेजा है।

दिल्ली चुनाव के दौरान विज ने दिया था बयान

अनिल विज ने मुख्यमंत्री के उड़नखटोले पर सवार होने तथा नीचे उतरकर जनता की सुनवाई करने का बयान देने के साथ ही कसौली दुष्कर्म कांड के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली से इस्तीफा मांगा था। पार्टी यदि विज के जवाब से संतुष्ट नहीं होती तो उनके मंत्री पद पर खतरा हो सकता है। विज ने यह बयान उस समय दिया था जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहे थे। मुख्यमंत्री दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए थे। दिल्ली की जीत के बाद पार्टी ने अनिल विज को नोटिस देकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अनुशासन का कड़ा संदेश दिया है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख