- Details
चंडीगढ़: पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला कि उसे सवाल का सामना करना पसंद नहीं है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब के जिरकपुर के ढाकोली गांव में खुर्शीद ने कहा, ‘जो कोई भी सरकार पर सवाल उठाता है उस पर देशद्रोही या गैर-जिम्मेदार व्यक्ति होने का ठप्पा लगा दिया जाता है।’ कालेधन के मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा कि केंद्र सरकार को बाहर से देश में आ रहे नकली नोटों पर भी ध्यान देना चाहिए। एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर राजनीति से परहेज करना चाहिए। बेहतर होगा कि सभी एक साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान करें या उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन करें।
- Details
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री मोदी के बाद अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान पर बरसे हैं। राजनाथ ने चंडीगढ़ में की गई रीजनल एडीटर्स कॉन्फ्रेंस में दो टूक कहा कि पाकिस्तान ने आतंक को खूब पाला-पोसा है, उसे अब आतंक की फैक्ट्री बंद करनी होगी। राजनाथ ने कहा कि पाक ने आतंकवाद को ही अपनी नीति समझ लिया है, जिसके चलते वह न सिर्फ दक्षिण एशिया, बल्कि पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है। भारत दक्षिण एशिया में अमन-चैन और विकास चाहता है, भारत पाक की मदद करने को भी तैयार है, बशर्ते उसे आतंक के कारखाने बंद करने होंगे। राजनाथ सिंह का यह बयान पीएम मोदी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को 'आतंक की जननी' करार दिया था और आतंकवादियों को उसका बच्चा बताया था। पाकिस्तान फिलहाल बाहरी ही नहीं, घरेलू संकट से भी गुजर रहा है। उड़ी आतंकी हमलों और पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक की दुनिया भर में थू-थू हुई। इसके बाद नवाज सरकार और मुल्क की सेना में अनबन की खबरें हैं। नवाज ने पाक सेना प्रमुख से कहा कि आतंकियों के खिलाफ कोई फैसला लेने का वक्त आ गया है, नहीं तो अल-थलग पड़ता मुल्क कहीं का नहीं रहेगा। नवाज ने यह बात रावलपिंडी में सेना प्रमुख के साथ बेहद खुफिया तौर पर बुलाई गई बैठक में कही थी। बाद में पाकिस्तान के ही अखबार 'डॉन' पर इस खबर को लीक करने का आरोप भी लगा। मसलन, राहील शरीफ ने नवाज को खबर लीक होने पर कारण पूछा और पता लगाने के लिए पांच दिन का वक्त तक दे दिया।
- Details
अमृतसर: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि प्राइवेट स्कूलों को सेशन के बीच में फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी तथा अकादमिक वर्ष के प्रारंभ में भी किसी भी बढ़ोत्तरी के लिए अभिभावक-शिक्षक एसोसिएशनों के साथ परामर्श आवश्यक होगा। स्मृति ईरानी ने कहा, 'हमने राज्यों को प्रस्ताव दिया है कि यदि प्राइवेट स्कूल सेशन की शुरुआत में फीस बढ़ाना चाहते हैं, तो यह अभिभावक-शिक्षक एसोसिएशन के साथ परामर्श के बाद किया जाए, लेकिन हम सत्र के बीच में फीस वृद्धि की इजाजत नहीं देंगे।' मंत्री ने कहा कि निजी विद्यालयों की बहुत ऊंची फीसों को लेकर अभिभावकों के बीच असंतोष है। उनके मंत्रालय को इस बारे में कई शिकायतें मिली हैं। ईरानी ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को प्रस्ताव दिया है। पंजाब शीघ्र ही इस मामले में निर्णय लेगा। वह आईआईएम अमृतसर के नए परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।
- Details
चंडीगढ़: योगगुरू स्वामी रामदेव ने रविवार को विदेशों में रखे काले धन को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों पर अपना असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'कालेधन के मुद्दे पर (सरकार द्वारा) प्रभावी कदम नहीं उठाये जाने के कारण, मैं और देश के लोग असंतुष्ट हैं।' योगगुरू ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर बातचीत की है। जब लोग संसद में सुन रहे हो तो हमें सड़कों पर नहीं बोलना चाहिए। वे कम से कम सुन तो रहे हैं।' बहरहाल, उन्होंने विकास योजनाओं को लागू करने एवं भ्रष्टाचार के प्रति उसकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के कारण केन्द्र सरकार की सराहना की।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






