- Details
चंडीगढ़: फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के क्रम में रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं अन्य लोगों ने चंडीगढ़ पहुंचने पर ओलोंद की अगवानी की। इसके बाद फ्रांस्वा ओलांद प्रसिद्ध रॉक गार्डन पहुंचे जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया। रॉक गार्डन में पीएम मोदी बेहद गर्मजोशी से ओलांद से मिले। जबकि ओलांद ने उन्हें गले लगाया। दोनों नेताओं ने रॉक गार्डन का जायजा लिया और चहल कदमी करते हुए एक-दूसरे से बातचीत की। रॉक गार्डन में करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं ने भ्रमण किया। दोनों नेताओं के बीच आज एक बिजनेस समिट होगी और दोनों देशों के बीच अहम घोषणाएं हो सकती हैं।
- Details
चंडीगढ़: देश के 67 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद भारत पहुंच गए हैं। आेलांद सीधे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में ओलांद और मोदी की 12 मिनट की मुलाकात होगी। वह तीन दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। ओलांद गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं। ओलांद की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा तथा आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर अहम फैसले हो सकते हैं। उनकी और मोदी के बीच शिखर बैठक में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में ठोस सहयोग के फैसले होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं ने पेरिस में 30 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ की शुरुआत की थी।
- Details
चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने भारत आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार को अपने तीन दिवसीय दौरे का आगाज चंडीगढ़ से करेंगे। ओलांद यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे। ओलांद और मोदी के यहां पहुंचने से पहले पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा पुख्ता कर दी है। दोनों नेता भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति दिन में करीब एक बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे। चंडीगढ़ शहर का डिजाइन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में आज (शनिवार) भी ठंड का प्रकोप जारी रहा जबकि दोनों राज्यों के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा का नारनौल दोनों राज्यों का सबसे ठंडा इलाका रहा यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कंेद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ जो पंजाब और हरियाण की साझा राजधानी है वहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला और हिसार में भी ठंड का कहर जारी रहा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






