ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के संदर्भ में फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने कहा, ‘यह सच है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनना है और इस पर पूरी पार्टी सहमत है तथा इसको लेकर जनवरी 2013 में उसी वक्त सहमति बन गई थी जब राहुल को सर्वसम्मति से पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।’ सोनी ने कहा कि ‘आप उपाध्यक्ष बनते हैं ताकि भविष्य में अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालें। किस दिन ऐसा होगा, इस बारे में पार्टी और उसका नेतृत्व फैसला करेगा।’

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुए बहुमत परीक्षण में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहली बार एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की दुर्भावना का शिकार हुए हैं। उन्हें आशंका है कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। रावत ने ईटीवी के एक टॉक शो कहा कि उन्हें सीबीआई गिरफ्तार भी कर सकती है और वह इसका इंतजार कर रहे हैं। रावत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि शक्ति परीक्षण के एक दिन पहले उन्हें सीबीआई ने दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि उस दिन उनकी तबीयत खराब थी। सीबीआई में प्रावधान है कि वरिष्ठ नागरिक को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उसके आवास पर पूछताछ की जा सकती है। बावजूद इसके उन्हें समन जारी किया गया। रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आखिर उत्तराखंड में ऐसा कौन-सा भ्रष्टाचार हो गया कि उन्हें समन करने की नौबत आ गई। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर दुर्भावना के साथ काम करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने खुद के खिलाफ कथित स्टिंग पर कहा कि वह स्टिंग नहीं, एक राजनीतिक साजिश थी। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का नाम लिए बगैर रावत ने कहा कि उनके पास यह कहने के लिए पुख्ता सबूत नहीं हैं कि डोभाल उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।

चंडीगढ़: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल के 'लड़ाकू' रवैये के कारण दिल्ली के लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने कहा, 'दिल्ली के लोग पछता रहे हैं कि उन्हें (केजरीवाल को) मुख्यमंत्री क्यों बनाया, क्योंकि वे हमेशा कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।' केजरीवाल के 'झगड़ालू रवैये' पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग पछता रहे हैं कि एक वर्ष पहले उन्होंने क्या कर दिया। उन्होंने आरोप लगाए कि केजरीवाल हमेशा दूसरे पर ठीकरा फोड़ते हैं, चाहे वह उपराज्यपाल हों या पुलिस आयुक्त या फिर केंद्र सरकार। शीला दीक्षित ने कहा, 'मैंने भी इतने सीमित अधिकार क्षेत्र में काम किया और दिल्ली को विश्वस्तरीय महानगर बनाया, लेकिन कभी शिकायत नहीं की।' उन्होंने आरोप लगाए कि विकास रुक गया है और दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरों को जिम्मेदार ठहराकर स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि उन्हें जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, इस सरकार ने एक ईंट भी नहीं रखी और हमने पिछले 15 सालों में जो किया उसका केवल श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों को चेताया कि वादों से धोखा नहीं खाएं, जिसे केजरीवाल कभी पूरा नहीं करते।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद ने इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट को संबोधित किया। बिजनेस समिट में पीएम मोदी ने कहा, 'महान ली कॉरबुजियर के बनाए इस शहर में राष्‍ट्रपति ओलांद का स्‍वागत कर खुशी हुई। मुझे पिछले वर्ष राष्‍ट्रपति ओलांद से 5 बार मिलने का मौका मिला।' पीएम ने कहा, 'भारत पूरी दुनिया के लिए आशा और विश्‍वास का स्रोत है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था है। हमारे पास आपके उत्‍पादों के लिए श्रम के साथ ही बाजार भी है। हमारी रणनीतिक साझेदारी केवल पेरिस और दिल्‍ली के बीच नहीं है, ये आप सभी के साथ भी है।' पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति ओलांद से कहा, आपका चंडीगढ़ से एक स्‍वभाविक नाता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख