- Details
चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सांसद और भाजपा की चंडीगढ़ से प्रत्याशी किरण खेर को चंडीगढ़ नोडल ऑफिसर की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नोडल ऑफिसर की तरफ से यह कहा गया- “आपने जो वीडियो ट्वीटर एकाउंटर पर शेयर किया है उसमें 'वोट फॉर किरण खेर' और 'अबकी बार मोदी सरकार' नारों के साथ बच्चों को चुनाव प्रचार में देखा जा सकता है।” प्रशासन की तरफ से किरण खेर को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है।
कारण बताओ नोटिस पर किरण खेर ने मानी गलती
हालांकि, किरण खेर ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए इसे गलत करार दिया। उन्होंने कहा- "जो कुछ भी हुआ वह गलत था कि उसमें बच्चों का इस्तेमाल किया गया। कुछ लोगों ने इसे मुझे भेजा था और मेरी टीम ने उसे शेयर कर दिया। हालांकि, बाद में उसे डिलीट कर दिया गया। जो हुआ वह बहुत गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।"
- Details
चंडीगढ़: पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने आगामी लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट के लिए दावा पेश किया है। कौर द्वारा दावा पेश किए जाने के साथ ही केंद्रशासित प्रदेश से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की संख्या तीन हो गई है। पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ से टिकट की दौड़ में शामिल हैं। भाजपा सांसद किरण खेर लोकसभा में अभी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
अमृतसर (पूर्व) की पूर्व विधायक और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव, नवजोत कौर ने चंडीगढ़ कांग्रेस को अपना आवेदन सौंपा। उन्होंने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा को लिखा, ''मैं आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए आपके विचारार्थ अपना आवेदन सौंप रही हूं। मेरे काम का सारा रिकॉर्ड संलग्न है। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे अनुरोध पर विचार करेंगे और मुझे इस सुंदर शहर के लोगों की सेवा करने का मौका देंगे।
- Details
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट दे दी गई है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सिख निकायों ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पास एक प्रतिवेदन भेजा था जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इस मांग पर जोर देने के लिए गृह मंत्री से मिले थे जिसके बाद यह घोषणा की गई। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने चंडीगढ़ प्रशासन को दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना का पालन करने की सलाह दी है।
अधिसूचना में केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में दोपहिया वाहन चलाते समय सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट दी गई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली परिवहन विभाग ने चार जून, 1999 को जारी की गई अपनी अधिसूचना के जरिये दिल्ली मोटर वाहन अधिनियम, 1993 के नियम 115 में संशोधन करते हुए महिलाओं के लिए ''मोटरसाइकिल चलाते या सवारी करते हुए सुरक्षात्मक हेडगियर (सिर को सुरक्षित रखने वाला उपकरण) पहनने को वैकल्पिक बना दिया था।
- Details
चंडीगढ़: राफेल सौदे को लेकर भाजपा के खिलाफ हमले तेज करते हुए शनिवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पूछा कि लड़ाकू विमान का मूल्य कैसे बढ़ गया जबकि इसके लिए किया गया 'भारत-विशिष्ट उन्नयन’ वहीं है जो संप्रग शासनकाल के दौरान तय हुआ था। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से इस पर जवाब मांगते हुए पूछा कि जब इससे जुड़ी प्रणाली और हथियार वहीं है जिसे संप्रग शासनकाल में भारतीय वायु सेना ने मंजूरी दिए थी तो प्रति विमान लागत कैसे बढ़ गई।
कांग्रेस नेता ने राजग सरकार पर ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कैसे भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कथित तौर पर 'प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को कैसे छोड़ दिया और राफेल सौदे के तहत विमानों की संख्या 126 से घटाकर 36 कर दी। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि मोदी और सीतारमण ने संसद के भीतर और बाहर जिस 'भारत-विशिष्ट उन्नयन’ का जिक्र किया था वे वही हैं, जिस पर कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार द्वारा 126 राफेल लड़ाकू विमानों की निविदा जारी करने से पहले वायु सेना ने निर्णय किया था।’’
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






