- Details
चंडीगढ़: हरियाणा में शनिवार को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया और कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक शिकायत की जांच के तहत हुई है, जिसमें उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के खिलाफ एक जातिगत गाली का इस्तेमाल किया था।
युवराज सिंह ने साल 2020 में एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो के दौरान रोहित शर्मा के साथ यह टिप्पणी की थी। इस 'गैर इरादतन टिप्पणी' के लिए माफी भी मांगी थी। चहल पर की गई इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था। युवराज सिंह और रोहित शर्मा को मिस्टर चहल के टिकटॉक वीडियो पर चर्चा करते देखा गया था.
हरियाणा के हांसी में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नितिका गहलौत ने चैनल को बताया, 'अदालत के आदेश के अनुसार, शनिवार को युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया और फिर अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया।' हालांकि, युवराज सिंह के प्रतिनिधि शाजमीन कारा ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
- Details
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में शनिवार को एक घर में आग लगने से तीन युवतियों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थीं। चंडीगढ़ के सेक्टर 32-डी के मकान नंबर 3325 में आज दोपहर आग लग गई। आग से बुरी तरह घायल हुई लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की मौत हो गई। मरने वाली लड़कियों के नाम रिया, पाथी और मुस्कान हैं।
एक लड़की ने आग लगने के बाद अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घायल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई की। पहली मंजिल पर पीजी खोला गया था, वहां बड़ी संख्या में लड़कियां थीं।
- Details
चंडीगढ़: दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में पाकिस्तान की सेना की कब्र खोदने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) प्रेम नाथ हून का सोमवार को निधन हो गया है। 90 वर्षीय हून ने पंचकूला के कमांड हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली, जहां पिछले दो दिनों से उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने 6 जनवरी शाम साढ़े पांच बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।' उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है।
- Details
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि देश एक मजबूत सरकार चुन रहा है और वह 'परिवार पहले' के बजाय 'देश पहले' को चुन रहा है। मोदी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''देश मजबूत सरकार चुन रहा है, असहाय सरकार नहीं।' वह 'इंडिया फर्स्ट' (देश पहले) को चुन रहा है ना कि 'फेमिली फर्स्ट' (परिवार पहले) को। वंशवाद को नहीं विकास को चुन रहा है। उन्होंने कहा कि देश उन्हें चुन रहा है जिन्होंने आतंकवादियों को उनके गढ़ में मारा।
मोदी ने कांग्रेस पर हमले के लिए क्रिकेट का भी जिक्र किया और कहा कि जब संप्रग सरकार थी तो एक टूर्नामेंट इसलिए दूसरे देश में कराया गया क्योंकि भारत में आम चुनाव हो रहे थे। उन्होंने कहा, ''क्या ये लोकसभा चुनाव इस देश में हो रहे हैं या नहीं? क्या आईपीएल इस देश में हुए या नहीं?" मोदी ने कहा कि 2014 में कांग्रेस और उनके 'महामिलावटी गठबंधन सहयोगी जनादेश को पचा नहीं पाये।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






