- Details
चंडीगढ़: हरिद्वार में एक लड़की की किडनैपिंग के मामले में फंसे और वायरल हो रहे वीडियो में लड़की के कमरे में आते और जाते दिखाई दिए जैन मुनि नयन सागर अपने चतुर्मास यानि 4 महीने के आवास के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 27 बी के जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके चंडीगढ़ के जैन मंदिर में आने की सूचना मिलते ही बवाल मच गया। जैन मुनि का विरोध कर रहा जैन समर्थकों का एक गुट मंदिर के बाहर जुट गया और जैन मुनि को मुनि पद से हटाने की मांग की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
जैन समुदाय के लोगों ने जैन मुनि नयन सागर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जैन मुनि को अगर कोई स्त्री स्पर्श भी कर ले तो यह महापाप है। नयन सागर ने महापाप किया है, इसलिए उन्हें यह चोला त्यागकर गृहस्थ आश्रम में चले जाना चाहिए। दिल्ली से आए जैन समुदाय के लोगों ने कहा कि जैन मुनि नयन सागर को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाएगा। उनके खिलाफ कई एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
- Details
चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिये कोई रिक्ति नहीं है और विपक्ष को 2024 को ध्यान में रखकर मेहनत करनी चाहिये। सत्तारूढ़ राजग में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियां स्वतंत्रता के बाद से किसी और सरकार की उपलब्धियों से अधिक हैं। पासवान, दलित मुद्दे पर भी विस्तार से बोले. उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के साथ पहले दलित मुद्दे पर धारणा को लेकर समस्या थी, लेकिन उसे दुरुस्त कर दिया गया है।
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राजग सरकार को ‘गरीब, दलित और किसान समर्थक’ बताया। ये बातें पासवान ने राजग के सहयोगी के तौर पर उनके अनुभव और 2019 के चुनावों में क्या वह भाजपा नीत राजग का हिस्सा बने रहेंगे इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार पिछले चार वर्षों से सत्ता में है और अगर इस अवधि के दौरान इस सरकार की उपलब्धियों को गिनेंगे तो स्वतंत्रता के बाद से किसी अन्य सरकार से इसकी उपलब्धियां बेहतर हैं।
- Details
चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि जीवनसाथी से ‘‘जबरन यौन संबंध बनाना’’ और ‘‘अप्राकृतिक तरीके अपनाना’’ तलाक का आधार हैं। हाई कोर्ट ने हाल में बठिंडा निवासी एक महिला की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें उसने लगभग चार साल पुरानी अपनी शादी को खत्म करने का आग्रह किया था। इससे पहले निचली अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। निचली अदालत ने कहा था कि यह साबित करना महिला का काम है कि उसके पति ने उसकी इच्छा के विपरीत उससे अप्राकृतिक मैथुन किया।
अदालत ने कहा था कि महिला ने किसी चिकित्सा साक्ष्य या किसी खास उदाहरण का उल्लेख नहीं किया है। न्यायमूर्ति एम एम एस बेदी और न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा की खंडपीठ ने एक जून को अपने फैसले में कहा, ‘हमें लगता है कि याचिकाकर्ता के दावे को गलत तरीके से खारिज किया गया है। ’’ इसने कहा, ‘‘गुदा मैथुन, जबरन यौन संबंध बनाने और अप्राकृतिक तरीके अपनाने जैसे कृत्य, जो जीवनसाथी पर किए जाएं और जिनका परिणाम इस हद तक असहनीय पीड़ा के रूप में निकले कि कोई व्यक्ति अलग होने के लिए मजबूर हो जाए, निश्चित तौर पर अलग होने या तलाक का आधार होंगे।’’
- Details
चंडीगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने रविवार (20 मई) को कहा कि देश के लोगों में हताशा का माहौल है और वे सरकार द्वारा वादे पूरे नहीं करने के चलते ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सिन्हा ने भाजपा के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में लोकतंत्र को ‘‘खतरा’’ होने का आरोप लगाते हुए हाल में पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने यहां आयोजित ‘‘प्रेस से मिलिये’’ कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उनके साथ इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे, जो भाजपा की आलोचना करते दिखे। साथ ही उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि पार्टी की नीतियों से परेशान होते हुए भी वे इसे छोड़ क्यों नहीं रहे हैं।
यशवंत सिन्हा ने शुरू किया राष्ट्र मंच
इस कार्यक्रम में भाजपा के असंतुष्ट नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद थे। वर्तमान भाजपा नेतृत्व और पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के धुर आलोचक रहे यशवंत सिन्हा ने इस वर्ष के शुरू में राजनीतिक समूह राष्ट्रीय मंच शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच देश की बेहतरी के लिए एक आंदोलन है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






