ताज़ा खबरें
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे

चंडीगढ़: योगगुरू स्वामी रामदेव ने रविवार को विदेशों में रखे काले धन को वापस लाने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों पर अपना असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'कालेधन के मुद्दे पर (सरकार द्वारा) प्रभावी कदम नहीं उठाये जाने के कारण, मैं और देश के लोग असंतुष्ट हैं।' योगगुरू ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से इस मुद्दे पर बातचीत की है। जब लोग संसद में सुन रहे हो तो हमें सड़कों पर नहीं बोलना चाहिए। वे कम से कम सुन तो रहे हैं।' बहरहाल, उन्होंने विकास योजनाओं को लागू करने एवं भ्रष्टाचार के प्रति उसकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति के कारण केन्द्र सरकार की सराहना की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख