- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश मूणत कथित सेक्स सीडी मामले में बुरी तरह से फंस चुके हैं। रमन सरकार इसकी की जांच सीबीआई से करवाएगी। सरकार ने शनिवार को यह फैसला लिया। कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि सीडी कांड एक राजनीतिक साजिश है। मंत्री राजेश मूणत सीडी को फर्जी बता चुके हैं।
इसी मामले में ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल के खिलाफ एफ आईआर दर्ज हो चुकी है।
रमन सिंह सरकार इस मामले की आंच सरकार की छवि पर नहीं पडऩे देना चाहती है और इसलिए सरकार ने खुद पहल करते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पत्रकार विनोद वर्मा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित घर से गिरफ्तार किया।
- Details
रायपुर: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा है कि देश में कुछ ऐसे अप्रवासी हैं, जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। खास तौर से उन्होंने दिल्ली में रह रहे नाइजीरियाई नागरिकों का जिक्र करते हुए उन पर ड्रग की तस्करी करने का आरोप लगाया। दिल्ली में रह रहे विदेशियों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
केंद्रीय मंत्री ने नाइजीरियाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली में ड्रग का कारोबार करते है। रायपुर में बीते बुधवार को अहीर ने कहा, 'आज विश्व के किसी भी देश के नागरिक को हमने अपने देश में सम्मान से जीने का अधिकार भी दिया है। जैसे कई लोग हैं जिन्हें हम वीजा देते हैं, लॉन्ग टर्म वीजा भी दिया जाता है, वर्षों से यहां रहते भी हैं और सम्मान से रहते हैं।
उनपर अत्याचार नहीं होता है बल्कि वे यहां आकर अत्याचार करते हैं। जिन्हें हमने दिल्ली में कुछ को रखा है, नाइजीरियन लोग रहते हैं वीजा लेकर रहते हैं तो बेइमानी से रहते हैं, ड्रग का कारोबार करते हैं।'
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में पुलिस ने तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोपेनकड़का गांव के जंगल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला बल के संयुक्त दल ने तीन नक्सलियों को मार गिराया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त पुलिस दल को बुधवार को मानपुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पुलिस दल जब रात में कोपेनकड़का गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि पुलिस दल की इस कार्रवाई के कुछ देर बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां तीन नक्सलियों के शव, एक एके 47 रायफल, एक इंसास रायफल और एक एसएलआर रायफल बरामद किए गए।
- Details
रायपुर: भाजपा एक सांसद ने छत्तीसगढ़ की लड़कियों को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। सांसद डॉ.बंशीलाल महतो ने एक कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ की लड़कियां अब 'टनाटन' हो गई हैं। ऐसे में अब यहां दिल्ली और मुंबई की लड़कियों की जरूरत नहीं है। हालांकि महतो ने यह बयान राज्य के खेल मंत्री भैया लाल राजवाड़े के कथन को दोहराते हुए दिया। मामला एक दिन पुराना है।
गांधी जयंती के मौके पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर डॉ. महतो ने खेल मंत्री द्वारा महिलाओं के लिए दिए इस विवादित बयान को दोहराते हुए कहा, 'यह बयान भैया लाल ने मजाक में दिया था। हालांकि यह सच है कि छत्तीसगढ़ की लड़कियां हर क्षेत्र में अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं।'
वहीं, इस मौके पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने भाजपा के 77 वर्षीय सांसद के बयान की कड़ी निंदा की साथ ही जोगी ने कहा कि यह बेहद ही निराशाजनक बयान है। इससे पूरी पार्टी की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






