- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पत्नी सविता अग्रवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी जमीन खरीदने के आरोप के बाद अब वह फिर सरकारी जमीन के मामले में फिर से घिरती नजर आ रही है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, मंत्री की पत्नी ने एक प्रोजेक्ट के लिए 13.9 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। महासामंड जिले के राजस्व अधिकारी की जांच में 13.9 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में चार महीने पहले ही आदित्य सृजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अवैध अतिक्रमण करने के आरोप में नोटिस भी भेजा गया था। इसके बाद भी सविता अग्रवाल ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। वहीं, कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से नोटिस के संदर्भ भेजे गए अपने जवाब में कहा था कि वे सरकारी जमीन के इस पार्सल को बरकरार रखना चाहते थे। इतना ही नहीं उन्होंने इस सरकारी जमीन को अपनी संपत्ति बताया है।
- Details
जगदलपुर (छत्तीसगढ़): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मई 2014 में जब से यह सरकार आई है, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में अशांति शुरू हुई है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के शासनकाल में देश के अलग-अलग हिस्सों में फैली अशांति से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), चीन और पाकिस्तान को फायदा हो रहा है। राहुल ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में शांति थी. यूपीए सरकार के दौरान वहां आतंकवाद कमोबेश खत्म हो गया था।' उन्होंने कहा, 'हमने अलग-अलग तबकों के लोगों से बात की। हमारा विचार था कि लोगों से संपर्क कायम करें, युवाओं को नौकरियां मुहैया कराएं। हमने पंचायती राज चुनाव कराए।' राहुल यहां ‘आमचो हक’ यानी हमारा हक नाम के एक कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समुदाय के छात्रों से मुखातिब थे। कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राहुल गांधी ने कहा, 'जब हम 2004 में सत्ता में आए, तो हमने जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे आतंकवाद को नियंत्रित कर लिया और यह कमोबेश खत्म हो गया था।'
- Details
रायपुर: विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने कहा कि जात-पात की व्यवस्था को गठरी में बांधकर जमीन में गाड़ देना चाहिए। बुधवार को कांग्रेस भवन में मीरा कुमार ने कहा कि दु:ख इस बात का हो रहा है कि हम जात-पात की बेड़ियों में ही जकड़े रहेंगे। राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद के चुनाव को भी लोगों ने दलित बनाम दलित बना दिया है। उन्होंने कहा, "कोविंद जी और मैं राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए हैं, तो लोग हमारी जाति देख रहे हैं। हम कैसा सोचते हैं, हमारी विचारधारा क्या है, हममें क्या गुण हैं, शायद कोई नहीं सोचता।" देश के 17 प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लेकर मीरा कुमार को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा, "मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. कांग्रेस पार्टी विचारधारा के आधार पर एकजुट हुई है।" मीरा ने कहा कि हिन्दुस्तान की राजनीति की यह महत्वपूर्ण घटना है। पूर्व में विचारधारा के आधार पर चुनाव नहीं लड़े गए। सिद्धांत, विचारधारा, शाश्वत मूल्य हमारे पूर्वजों से विरासत में मिले हैं। भारत बहुधर्मी देश है।
- Details
रायपुर/सुकमा: सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान ‘प्रहार’ शुरू किया है। नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले सुकमा जिले के दलमा में सुरक्षाबलों ने बड़ा हमला किया। इस दौरान शनिवार को हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए हैं, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें डीआरजी के दो जवानों की जान चली गई। पुलिस ने एक नक्सली का भी शव बरामद किया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को एसटीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। सुबह दल जैसे ही चिंतागुफा थाना क्षेत्र के डोंडामरका गांव के जंगल में पहुंचा नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दल जब वापसी के दौरान दोपहर बाद दोरमा गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने एक बार फिर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। घायल पांच जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर है। डीएम अवस्थी ने बताया कि नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले तोडामरका के घने जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जिला पुलिस, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के 1500 से भी अधिक जवानों ने शुक्रवार को ‘प्रहार’ अभियान शुरू किया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






