- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कोरबा स्थित भारत एल्युमिनियम कम्पनी लिमिटेड (बालको) के 1200 मेगावाट ताप बिजली संयंत्र को रविवार को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है। संयंत्र के राखड़ बांध(ऐश डाईक) के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बेलगिरी नाले में राख जा रही थी। इसे संज्ञान लेते हुए मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने यह निर्णय लिया।
अफसरों के अनुसार बालको पर यह कार्रवाई जल प्रदूषण (निवारण एवं नियंत्रण) अनियम 1974 की धारा 33 (क) के तहत की गई है। मंडल के अफसरों ने बताया कि ऐश डाईक क्रमांक-6 की दूसरी रेजिंग का ऊपरी हिस्सा शनिवार दोपहर क्षतिग्रस्त हो गया था।
इससे भारी मात्रा में राखड़ मिश्रित पानी निकटवर्ती बेलगिरी नाले में चला गया। मंडल ने बालको प्रबंन को न सिर्फ क्षतिग्रस्त ऐश डाईक की मरम्मत तुरंत करवाने के निर्देश दिए। बल्कि यह भी सुनिश्चित किया गया कि सलरीयुक्त पानी बेलगिरी नाले में न जाए।
अफसरों के अनुसार अभी वहां स्थिति नियंत्रण में है।
- Details
रायपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) को परिवारवाद के आरोप से बचाने के लिए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक बड़े फैसले की घोषणा की। अखिलेश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब उनकी पत्नी डिंपल यादव चुनाव नहीं लड़ेंगी।
अखिलेश यादव एक सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ के रायपुर आए हुए थे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, लोग उनपर परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि सपा में परिवारवाद नहीं है। मैं कहता हूं कि डिंपल यादव अब चुनाव नहीं लड़ेंगी।
बता दें कि डिंपल कन्नौज लोकसभा से सांसद हैं। यही नहीं अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'गाय, भैंस और गोबर की राजनीति करने वाले आज डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं। हमने हमारी सरकार में एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण कराया। लेकिन मोदी जी केवल बात ही कर रहे हैं।
- Details
छत्तीसगढ़: गुरमीत रामरहीम और आसाराम जेल में हैं. बावजूद इसके ढोंगी बाबाओं में लोगों का विश्वास बना हुआ है। अखाड़ा परिषद ढोंगी बाबाओं की लिस्ट जारी कर चुका है, बावजूद इसके लोग उनके दरबार में जाते हैं। अंधविश्वास का आलम यह है कि खुद छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री राम सेवक पैकरा कंबल वाले बाबा की शरण में शुगर का इलाज कराने जा पहुंचे। वह पैकरा जनसंपर्क यात्रा पर थे। बलरामपुर जिले में गए तो उन्हें कंबल वाले बाबा के बारे में पता लगा। इस बाबा का दावा है कि वह कंबल ओढ़ाकर कानों में मंत्र फूंक दें तो बड़ी से बड़ी बीमारी छू मंतर हो जाती है, शर्त इतनी है कि बाबा के दरबार में पांच दफे आना होता है। इस मामले में जब हमने राम सेवक पैकरा से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने कहा मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर था. 5000 लोग वहां थे, मैंने भी 10 मिनट वहां खड़े होकर देखा कि दिव्यांग जो लकवाग्रस्त चल नहीं पा रहे थे मैंने भी देखा कि मालिश करके उन्होंने उन्हें चला दिया था। मुझे भी कुछ चमत्कार जैसा लगा। मुझे भी शुगर है। तो मैं भी चला गया। यहां पांच बार हर आदमी को जाना होगा तब दवा प्रभावी होगी।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में भीतर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। सूरजपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले के जयनगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाटोरी गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के भीतर जाने से चार लोगों सत्यनारायण कुशवाहा :64:, उनका बेटा भानू :32: तथा दो मजदूर विजय कंवर :30: और झेमल कंवर :40: की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सत्यानारायण के घर में सेप्टिक टैंक का निर्माण किया जा रहा है। सप्टिक टैंक में लगी सेंट्रिंग की लकड़ी को निकालने के लिए आज भानू और एक मजदूर टैंक के भीतर उतरे, लेकिन वह नहीं लौटे। बाद में सत्यनारायण के साथ एक अन्य मजदूर भी भीतर गया। लेकिन वह भी बाहर नहीं निकले। जब चार लोग टैंक के बाहर नहीं निकले तब वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अधिकारियों ने बताया कि बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और टैंक से सभी को बाहर निकाला गया तथा उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






