- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में दो पुलिस अधिकारियों समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गये तथा सात पुलिसकर्मी घायल हो गये है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज यहां मीडिया को बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के अंतर्गत इरपानार गांव के जंगल में नक्सली हमले में डीआरजी के दो पुलिस उप निरीक्षक और दो आरक्षक शहीद हो गए हैं तथा सात अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं।
अवस्थी ने बताया कि जिले में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब इरपानार गांव के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। इसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए। वहीं पुलिस जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस दल पर हमले की सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस दल को क्षेत्र में रवाना किया गया और हमले में घायल जवानों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई।
इधर, बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि आज लगभग 11 बजे दिन में नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू की थी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग दो घंटे तक गोलीबारी हुई है।
- Details
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भाजपा की सांसद कमला देवी पाटले रविवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गई जब उनकी गाड़ी ट्रैक्टर के पीछे से घुस गई। 51 साल की पाटले को हाथ में फ्रैक्चर हुआ है लेकिन वह खतरे से बाहर है। खबर के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब वह दोपहर के बाद अपनी एसयूवी कार से रायपुर जा रहीं थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायपुर से 80 किलोमीटर दूर बलौदाबाजार बाईपास रोड पर उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक ट्रैक्टर आ गया जिससे यह हादसा हुआ। बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक आर.एन. दश ने बताया इस हादसे में कमला देवी पाटले के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है और उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त वहां पर कोई और वाहन नहीं था।
- Details
सुकमा: जिले के करिगुंडम और इत्तापारा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल से 12बोर की राइफल, कारतूस, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एसटीएसफ, डीआरजी और कोबरा टीम इलाके में सर्चिंग कर रही थी। इस दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग कर दी, सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया और फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। अभी नक्सली का नाम सामने नहीं आया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आस-पास के इलाकों में सर्चिंग बढ़ा दी है।
- Details
बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़): फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षकों के जीपीएफ खाते से राशि निकालने के दोषी बलौदाबाजार के तत्कालीन बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) को अदालत ने 6 अलग-अलग मामलों में 84 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 23 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। 14 साल बाद फैसला आया है। हर मामले में 14-14 साल की सजा सुनाई गई है।
वर्ष 2003 में बीईओ के रूप में दुलारीराम कौशिक तथा लेखापाल व कर्मचारी के रूप में केजराम वर्मा व टीपी सोनी बलौदाबाजार में पदस्थ थे। इनके कार्यकाल में फर्जी हस्ताक्षर व आवेदन कर कई शिक्षकों के जीपीएफ खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई थी। घटना की जानकारी संबंधित शिक्षकों को होने पर उन्होंने मामला दर्ज कराया था।
बलौदाबाजार पुलिस ने तीनों के विरुद्ध 6 मामले दर्ज कर अदालत में पेश किया था। मामले की सुनवाई करीब 14 साल चली। इस दौरान केजराम वर्मा व टीपी सोनी की मौत हो गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






