- Details
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की महात्मा गांधी संबंधी टिप्पणी पर राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उनकी निन्दा की है। शाह ने शुक्रवार शाम रायपुर के मेडिकल कालेज आडिटोरियम में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए संबंधित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की स्थापना हुई तब उसमें सभी विचारधाराओं को मानने वाले लोग थे। इसमें मौलाना साहब भी थे। मदनमोहन मालवीय भी थे, और अन्य कई लोग थे। सभी देश की आजादी के लिए साथ आए थे। कांग्रेस की स्थापना किसी विचारधारा के साथ नहीं हुई थी, बल्कि सभी देश की आजादी के लिए साथ आए थे। शाह ने कहा कि महात्मा गांधी दूरदर्शी होने के साथ ही बहुत चतुर बनिया थे। उन्हें मालूम था कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने आजादी के बाद तुरंत कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए। यह काम महात्मा गांधी ने नहीं किया। लेकिन अब कुछ लोग कांगे्रस को भंग का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि कांग्रेस की स्थापना विचारधारा के आधार पर नहीं हुई थी। शाह ने कहा कि देश में 1650 राजनीतिक दल हैं लेकिन केवल भारतीय जनता पाटीर् और कम्युनिस्ट पार्टी में ही आंतरिक लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि यहां कुछ दलों में परिवारवाद हावी है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस दल ने 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से नौ पर बुरकापाल हमले में शामिल होने का आरोप है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुलिस ने बुरकापाल हमले में शामिल नौ नक्सलियों को जिले के चिंतागुफा और चिंतलनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वहीं, 10 अन्य नक्सलियों को कुकानार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह नक्सली बीते फरवरी माह में ट्रक में आग लगाने और पुलिस दल पर हमला करने की घटना में शामिल थे। अप्रैल महीने की 24 तारीख को सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस दल ने चिंतलनार, चिंतागुफा और बुरकापाल क्षेत्र से लगभग 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ के दौरान नौ लोगों ने बुरकापाल हमले में शामिल होना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि बुरकापाल हमले में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने चिंतागुफा क्षेत्र से सोढ़ी लिंगा (30), सोढ़ी मुडा (45), पोडियामी जोगा (38), मड़कम भीमा (18), रावा आयता (20) और मड़कम सोमडू (34) को गिरफ्तार किया है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के चार महीनों में 63 मुठभेड़ हुईं। इनमें जवानों ने 32 नक्सलियों को मार गिराया और 276 को गिरफ्तार किया। यह जानकारी राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने विधानसभा में एक लिखित बयान में दी। वे बुरकापाल में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के 25 जवानों की शहादत को लेकर सदन में सरकार का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हमारे जवानों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर 114 आईईडी जिसका कुल वजन 6 सौ किलोग्राम बताया गया बरामद किया। सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति को सफल बताते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक 2218 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, तो वहीं उस अवधि में सुरक्षाबलों के सहयोग से चार सौ किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कों का निर्माण किया गया। छत्तीसगढ़ सुरक्षा बल की चार भारत रक्षित वाहिनियों में कुल 4400 लोगों को रोजगार मिला। गृहमंत्री ने अपने लिखित बयान में कहा कि विपक्ष का खुफिया तंत्र की असफलता वाला बयान भी बेबुनियाद है। अभी तक की आईईडी और हथियारों की बरामदगी, बिना खुफिया सूचनाओं के नहीं हो सकती। लिहाजा, हमें ये मानकर चलना होगा कि हमारा खुफिया तंत्र अपना काम बखूबी कर रहा है। पैकरा ने बताया कि 90 के दशक में मध्य प्रदेश राज्य के समय से ही दोरनापाल-जगरगुंडा तथा इंजरम-भेज्जी मार्गों पर माओवादियों ने अपना प्रभाव बनाकर रखा था।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज (शनिवार) माल और सेवा कर विधेयक पारित कर दिया गया। विधानसभा में आज वाणिज्यिक कर मंत्री अमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर विधेयक, 2017 पेश किया और चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि माल एवं सेवा कर :जीएसटी: विधेयक राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह विधेयक राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। यह भारत में आर्थिक क्रांति की दिशा में एक बड़ा कदम है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया और सहकारी संघवाद की नयी अवधारणा देश को दी है। उनकी उसी भावना के अनुरूप जीएसटी विधेयक कानून बनकर ‘एक राष्ट्र-एक कर-एक बाजार’ की परिकल्पना को साकार करेगा। यह विधेयक सहकारी संघवाद के लिए अदभुत वरदान साबित होगा, जो टीम इंडिया की भावना से प्रेरित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों में जीएसटी विधेयक पारित करने का सिलसिला चल रहा है। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा ने इसमें अपना ऐतिहासिक योगदान दिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






