ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है और बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी ने भी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल पाई है। हरियाणा में बसपा के प्रदर्शन पर मायवाती की प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने कहा कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बसपा को वोट नहीं दिया है।

हरियाणा चुनाव में मिली हार तो मायावती ने निकाली भड़ास

बसपा चीफ मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"हरियाणा विधानसभा आमचुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा किन्तु आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया। जिससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अन्तर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांसफर हुआ।"

पूर्व सीएम ने आगे लिखा-"जबकि यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बीएसपी से एमएलए तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं। हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए, यह खास सलाह।"

लोगों को निराश नहीं होना है: मायावती

इसके साथ ही मायावती ने आगे लिखा-"बीएसपी के लोगों द्वारा पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ने के लिए सभी का हार्दिक आभार प्रकट करती हूं व आश्वस्त करती हूँ कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। लोगों को निराश नहीं होना है और न ही हिम्मत हारनी है, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तत्पर रहना है, नया रास्ता निकलेगा।"

हरियाणा में बसपा को 1.82 प्रतिशत वोट

हरियाणा में मायावती ने इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली है। राज्य में बसपा को 1.82 प्रतिशत वोट मिला है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट साफ हो चुका है, राज्य में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 37, आईएनएलडी ने 2 और 3 सीट निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख