ताज़ा खबरें
पीएम मोदी के हाथ से धीरे-धीरे फिसल रहा लोकसभा चुनाव:राहुल गांधी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किया समझौता,25 क्रू मेंबर्स की बर्खास्तगी रद्द
आंध्र में सीएम जगन मोहन और चंद्रबाबू नायडू के बीच कड़ा मुकाबला
संविधान के दो अनुच्छेद खत्म करके आरक्षण छीनेगी भाजपा: आरजेडी

(आशु सक्सेना) बिहार विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होगा। यह चुनाव सांप्रदायिकता और धर्म निरपेक्षता के बीच सीधी लकीर खिंच देगा। इस चुनाव में एक बार फिर मतदातों में जातिगत धुर्वीकरण, धर्म निरपेक्ष भारत या हिंदु राष्ट्र की विचारधारा के बीच बंटवारा साफ नजर आयेगा। यूँ तो आजादी के बाद कई बार कांग्रेस के खिलाफ ढेर सारे अन्य दलों की गोलबंदी का इतिहास है। लेकिन 1989 में तख्ता पलट की कोशिश के लिए हुई गोलबंदी पिछली गोलबंदियों से अलग थी। इस गोलबंदी का केंद्र जनतादल था और इसके दो छोर वामपंथी और दक्षिणपंथी दोनों साथ साथ थे। देश में तख्ता पलट की कोशिशों के इतिहास में यह गठबंधन अपने आप में खुद एक इतिहास बन गया। दरअसल इस चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी अपनी अलग पहचान के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का प्रयोग नही किया था। इत्तफाक से इस चुनाव में वामपंथी और दक्षिणपंथी परोक्ष रूप से साथ साथ थे।

(आशु सक्सेना) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार का स्वाद चखने के बाद अब अपनी पूरी ताकत बिहार विधानसभा चुनाव में लगा दी है। अभी चुनाव की अधिसूचना भी जारी नही हुई है और प्रधानमत्री प्रदेश में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। मोदी ने अब मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़ी बड़ी घोषणाऐं भी करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देने की घोषणा कर दी है। यह बात दीगर है कि उन्हें बिहार को यह पैकेज देने की घोषणा करने में 15 महीने का वक्त लगा। बहरहाल देर से आये दुरूस्त आये की कहावत को अंजाम देते हुए मोदी ने दिल्ली के बाद बिहार चुनाव को भी अपने बूते भाजपा को जिताने का संकेत दे दिया है। मोदी अपनी कोशिश में कितने कामयाब होंगे,यह तो बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद ही तय होगा।

आशु सक्सेना तीन साल पहले देश में भ्रष्टाचार मुक्त वैकल्पिक राजनीति के संकल्प के साथ अस्तित्व में आयी आम आदमी पार्टी, दिल्ली की सत्ता हासिल करने के बाद ही व्यक्तिगत टकराव की शिकार हो गई है। पिछले दिनों पार्टी में हुई उटापटक के चलते राष्ट्रीय स्तर पर उसके तीव्र विस्तार की संभावनाओं पर सवालिया निशान लग गया है। देश में तेजी से बदले राजनीतिक परिदृश्य में राष्ट्रीय राजनीति से विलुप्त हो चुकी कांग्रेस एकबार फिर अपने खोये हुए जनााधार को वापस हासिल करती नजर आ रही है। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आम लोगों की बढती नाराजगी का राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सबसे ज्यादा राजनीतिक लाभ मिलना लगभग तय है। केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा अपने राजनीतिक जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक साल पहले लोकसभा चुनाव में कर चुुकी है। इस दौरान पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार घट रही है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी से लौटने बाद नये तेवर में नजर आ रहे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख