- Details
लखनऊ: प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस के हमले का जोरदार जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी ट्वीट कर जय शाह को नोटबंदी का सबसे बड़ा बेनिफिशरी बता रहे हैं। उन्होंने कहा, यह लड़का बड़ा ही नहीं होना चाह रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो अपने डाइपर से राहुल बाहर ही नहीं निकलना चाह रहे हैं। उन्होंने यह नहीं देखा कि जय शाह की कंपनी नोटबंदी के पहले ही बंद हो चुकी थी।
जिसे कांग्रेस बेटा मॉडल बता रही है दरअसल, उसमें बिजनेस आगे बढ़ना चाहिए था ना कि घटना चाहिए था। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनट मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक भी मौजूद थे।
सिंह ने कहा कि कांग्रेस तो बेटा मॉडल की एक्सपर्ट है, वह भी टर्नओवर और प्रॉफिट में अंतर नहीं समझ पाई। उन्होंने कहा, आजकल कुछ पोर्टल सुपारी जर्नलिज्म कर रहे हैं। शीर्षक देख कर लगता है कि जाना था जापान पहुंच गए चीन। इससे सबसे पहले आंखें उनकी चमकी जिनकी राजनीति खत्म हो गई और अब जगह-जगह प्रेस कर रहे हैं।
- Details
लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि भाजपा का बेटा मॉडल नया है। किसी भी बिजिनेस स्कूल में बेटा मॉडल नहीं सिखाया जाता, क्योंकि इसे जानने वाला सक्षम विद्यार्थी वही होगा जिसके अंकल प्रधानमंत्री हों। जिनके पिता मोटा भाई शाह हों!
उन्होंने कहा, स्टार्टअप कंपनियां शुरू हुईं लेकिन ‘जय हो कंपनी सबसे तेज निकली।’ पहले से चल रही स्टार्टअप कंपनी सरकार की नीतियों के कारण बन्द हो गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सात सवाल भी पूछे। बब्बर सोमवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
राज बब्बर ने भाजपा अध्यक्ष व मोदी से 7 सवाल करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्षों पर आरोप लगते रहे हैं। कुछ ने नैतिकता का सहारा लिया। जैन हवाला कांड में आडवाणी पर आरोप लगा तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। तहलका में बंगारू लक्ष्मण को रिश्वत लेते पकड़ा गया तो उन्होंने भी इस्तीफा दिया। गडकरी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो इस्तीफा दिया था। क्या अमित शाह इसका पालन करेंगे?
- Details
अयोध्या: अयोध्या में विवादित राजजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की कार्यशाला में तराशने के लिए पत्थर फिर पहुंचने लगे हैं। विहिप सूत्रों के अनुसार पिछले महीने से अब तक करीब 20 ट्रक पत्थर आ चुके हैं। उन्हें रामसेवकपुरम् में रखा जा रहा है। पत्थरों को तराशने का काम भी वहीं चल रहा है।
उन्होंने बताया कि औसतन आठ कारीगर प्रतिदिन पत्थर तराश रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद के माडल के मुताबिक प्रस्तावित मंदिर की ऊंचाई 128 फीट, लम्बाई 269 फीट पांच इंच और चौड़ाई 140 फीट होगी। दो मंजिला प्रस्तावित मंदिर में कुल 212 खम्बे लगेंगे। प्रत्येक मंजिल पर 106 खम्बे होंगे।
भूतल पर लगने वाले खम्बों की ऊंचाई 16 फीट आठ इंच जबकि पहली मंजिल पर खम्बों की ऊंचाई 14 फीट आठ इंच होगी। प्रत्येक खम्बे पर 16 मूर्तियां बनेंगी। इन मूर्तियों और मंदिर के शिखर को मंदिर स्थल पर ही बनाया जायेगा ताकि पतली नक्काशी टूट न जाए। उन्होंने दावा किया कि मंदिर की फर्श समेत करीब 70 फीसदी पत्थर तराशे जा चुके हैं।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि वह अपने बच्चों को स्कूल ना भेजने वाले अभिभावकों को पांच दिन तक थाने में भूखा-प्यासा बैठाएंगे। प्रदेश के दिव्यांग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने रसड़ा कस्बे के गांधी मैदान में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम कहा, ‘‘मैं अपने मन का कानून बनाने वाला हूं।
जिस गरीब का बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, उसके मां-बाप को पांच दिन थाने में बैठाऊंगा। ना पानी पीने दूंगा और ना ही खाना खाने दूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप लोगों ने (बच्चों को) स्कूल नहीं भेजा तो आपको उठवाकर थाने ले जाया जाएगा....इस नाते कह रहा हूं कि देखिए अभी तक आपका नेता, आपका बेटा, आपका भाई आपको समझा रहा था. आपने अगर मेरी बात नहीं मानी, तो छह महीने और मनाऊंगा।
राजभर ने कहा, ‘‘भगवान राम ने समुद्र को तीन दिन मनाया था, जब वह नहीं माना तो भगवान को हथियार उठाना पड़ा और समुद्र त्राहिमाम-त्राहिमाम करने लगा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
- विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
- मुख्यमंत्री का इस्तीफा मंजूर, विधानसभा का बजट सत्र भी किया गया रद्द
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुंभनगरी पहुंच संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- महाकुंभ जाम में भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं की हालत बद से बदतर: अखिलेश
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी