ताज़ा खबरें
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में बैठक की। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री और विधायक शामिल हुए।

स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया गया: सीएम मान

इस बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में पंजाब को एक नया मॉडल बनाया जाएगा और इसे सबके सामने पेश किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। दिल्ली की टीम का तजुर्बा पंजाब में भी इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरा देश देखेगा। पंजाब को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाएंगे।

50 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुके हैं: सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। हम पैसे बांटने की राजनीति नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश की बड़ी कंपनियों ने पंजाब में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया है। 50 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुके हैं। 3 साल में बिना भ्रष्टाचार के एक घर में 2-3 नौकरियां भी मिली हैं।

उन्होंने कहा, "आप की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत की थी, इसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने पंजाब के नेताओं को धन्यवाद दिया> पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत सारे काम कर रही है> चाहे वह बिजली के क्षेत्र में हो, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो। हमें इन कार्यों को और गति देनी है।"

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि हार जीत तो लगी रहती है। आम आदमी पार्टी में जमीन से जुड़े लोग हैं। बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत वरिष्ठ नेता भी शामिल हो रहे हैं।

पंजाब के संगरूर से विधायक नरिंदर कौर ने कहा कि हम दिल्ली में लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। पंजाब और दिल्ली दोनों जगहों पर ऐसी बैठकें पहले भी हो चुकी हैं।

दिल्ली में एक दशक तक शासन करने वाली आम आमदी पार्टी को 5 फरवरी के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा और वह 70 में से केवल 22 सीट ही जीत पाई। वहीं, बीजेपी की जीत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी का शासन खत्म हो गया।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख