ताज़ा खबरें
जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
ऐतिहासिक गिरावट: रुपया 45 पैसे टूटकर 87.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा
मिल्कीपुर उपचुनाव, चुनाव नहीं लूट थी, जनता ने इसे देखा है: अखिलेश

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली में 26 साल बाद जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को उपराज्यपाल से मिलने का समय भी मांग लिया। जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी विनय सक्सेना से अपने नए 48 विधायकों और सात सांसदों संग मिलने के लिए पत्र लिखकर वक्त मांगा है। वीरेंद्र सचदेवा ने अपने पत्र में लिखा है, 'मैं, दिल्ली के बीजेपी सांसद और हमारे नवनिर्वाचित 48 विधायक आपसे जल्द से जल्द मिलना चाहता हूं। कृपया अपनी सुविधा के अनुसार जल्द से जल्द समय दें।'

26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी भाजपा

बता दें कि 26 साल बाद भाजपा की दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है। 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज की। वहीं 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में आप केवल 28 सीट ही बचा सकी। जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना खाता खोल पाने में भी कामयाब नहीं रही।

पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद होगा शपथ समारोह

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में उनके लौटने के बाद ही दिल्ली में नए मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह का आयोजन होगा।

नए सीएम के नामों की अटकलें तेज

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर पार्टी में चर्चा तेज हो गई है और चुनाव जीतने वाले कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा आप संयोजक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़े अंतर से उभरे हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख