- Details
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर भगवान राम के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि अयोध्या हमेशा नकारात्मक चर्चा का केंद्र रही है। यह कार्यक्रम नकारात्मक चर्चा को सकारात्मक की ओर ले जाने का एक कदम है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का विकास चार चरणों में पूरा किया जाएगा।
दीपावली पर यह पहले चरण का आयोजन है। इस मौके पर 135 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को दुनिया के पर्यटन का हब बनाएगी और इसकी शुरूआत हो चुकी है। अयोध्या पुराना वैभव प्राप्त करे, इस ओर कार्य किए जा रहे हैं।
योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से हर किसी की अपनी छत और हर हाथ को रोजगार की परिकल्पना को साकार करने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पास अपना घर हो, घर में रोशनी हो, हर हाथ को काम हो, यही राम राज्य है, और राम राज्य का यह सपना उत्तर प्रदेश में 2019 तक पूरा हो जाएगा।
- Details
फैजाबाद: अयोध्या में इतिहास की सबसे बड़ी दीपावली मनाने की तैयारी चल रही है। बताया गया है कि जैसी दीपावली त्रेता युग में मनाई गई थी वैसी ही इस बार होगी। भगवान राम लंका पर विजय हासिल कर पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे। लेकिन इस बार वो हेलीकॉप्टर से अयोध्या में उतरेंगे और उनका स्वागत करेंगे आदित्यनाथ योगी।
इस मौके पर राम की पौड़ी पर 2 लाख दीप जलाए जाएंगे। फैजाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि श्रीराम का अयोध्या में आगमन हुआ था तो उनके स्वागत के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की हुई है। उनका हेलकॉप्टर से आगमन होगा। उनका स्वागत करते हुए मंच पर लाया जाएगा। इसके बाद रामकथा पार्क में उनकी आरती और अभिषेक का कार्यक्रम है।
अयोध्या में सरयू का बड़ा धार्मिक महत्व है। योगी आदित्यनाथ यहां सरयू की आरती करेंगे। इसके लिए राम की पौड़ी के पास ख़ास तैयारियां की गई हैं। भगवान राम के अयोध्या आने के मौके पर यहां दो लाख दीपक जलाए जाएंग। सरकार ने 60 कुम्हारों को दीये बनाने की जिम्मेदारी दी है। ये कुम्हार दिन-रात एक करके दीये बनाने में लगे हुए हैं।
- Details
इटावा: सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के साथ दिवाली अपने पैतृक घर सैफई में ही मनाएंगे। इसके लिए वह मंगलवार शाम 7:30 बजे सैफई पहुंच गए। सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल व परिवार के अन्य लोग पहले ही सैफई पहुंच चुके हैं। दिवाली पर मुलायम सिंह यादव भी सैफई पहुंचेंगे। शिवपाल सिंह के भी आने की उम्मीद है।
सैफई में इस साल दिवाली की खुशियां दोगुनी होती दिखाई दे रही हैं। राजनीतिक व्यस्तता के बाद भी मुलायम परिवार दिवाली पर साथ-साथ होगा और एक साथ त्योहार मनाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंच चुके हैं। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव व बच्चे भी हैं।
सैफई में सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव दोपहर बाद ही सैफई पहुंच चुके थे। अखिलेश के आने के पहले ही भतीजे मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव, चचेरे भाई बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल शाम को पहुंच गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ से आकर सीधे अपने आवास गए।
- Details
लखनऊ: ताजमहल पर भाजपा विधायक संगीत सोम के बयान के बाद मचे घमासान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह मायने नहीं रखता कि इसे (ताजमहल) किसने और क्यों बनाया। यह भारतीय मजदूरों के खून-पसीने से बनाया गया है। आपको बता दें कि संगीत सोम ने कहा था कि ताजमहल को ऐतिहासिक धरोहर नहीं कहा जा सकता।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ताजमहल हमारे लिए बहुत जरूरी है, खासकर पर्यटन की दृष्टि से। पर्यटकों को सुरक्षा और सुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है। इतना ही नहीं सीएम 26 अक्टूबर को आगरा जाएंगे। इस दौरान वह ताजमहल और आगरा के किले का दौरा भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने रविवार को मेरठ के सिसौली स्थित पीआरडी स्कूल ग्राउंड में एक समारोह के दौरान कहा कि ताजमहल को ऐतिहासिक धरोहर नहीं कहा जा सकता। ताजमहल बनाने वाले शाहजहां ने अपने पिता को ही कैद कर डाला था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- विपक्षी दलो ने भारतीयों के निर्वासन के अमेरिकी तरीके पर उठाए सवाल
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
- विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
- मुख्यमंत्री का इस्तीफा मंजूर, विधानसभा का बजट सत्र भी किया गया रद्द
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुंभनगरी पहुंच संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- महाकुंभ जाम में भूखे-प्यासे श्रद्धालुओं की हालत बद से बदतर: अखिलेश
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी