ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि भाजपा का बेटा मॉडल नया है। किसी भी बिजिनेस स्कूल में बेटा मॉडल नहीं सिखाया जाता, क्योंकि इसे जानने वाला सक्षम विद्यार्थी वही होगा जिसके अंकल प्रधानमंत्री हों। जिनके पिता मोटा भाई शाह हों!

उन्होंने कहा, स्टार्टअप कंपनियां शुरू हुईं लेकिन ‘जय हो कंपनी सबसे तेज निकली।’ पहले से चल रही स्टार्टअप कंपनी सरकार की नीतियों के कारण बन्द हो गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सात सवाल भी पूछे। बब्बर सोमवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

राज बब्बर ने भाजपा अध्यक्ष व मोदी से 7 सवाल करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्षों पर आरोप लगते रहे हैं। कुछ ने नैतिकता का सहारा लिया। जैन हवाला कांड में आडवाणी पर आरोप लगा तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। तहलका में बंगारू लक्ष्मण को रिश्वत लेते पकड़ा गया तो उन्होंने भी इस्तीफा दिया। गडकरी पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो इस्तीफा दिया था। क्या अमित शाह इसका पालन करेंगे?

उन्होंने कहा, बेचारा गरीब चाय बेचने वाला अपने देश में महंगाई को चरम तक ही ले जा पाया था। बेरोजगारी बढ़ा पाया था कि उसकी आंख के नीचे भ्रष्टाचार ने जन्म ले लिया। मंदिर बनवाने का वादा कर एक गरीब चाय वाले ने सन 2014 में सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि टेम्पल शब्द सम्मानजनक है, आस्था का विषय है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्राइवेट लोगों को बचाने का काम किया। उन्हें सलाह दूंगा कि उनके मित्र टेम्पल शब्द हटा लें। बब्बर ने आरोप लगाया कि पूरा का पूरा महकमा एक बेटे की कंपनी चलाने में लगा है। इसमें डाउटफुल ट्रांसक्शन का केस तो बनता ही है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में अमित शाह को प्रलयंकारी कहते हैं, लेकिन वो इतने भ्रष्टाचारी होंगे ये नहीं पता था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख