ताज़ा खबरें
जो व्यक्ति इतिहास में रहता है वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण:खड़गे
महाकुंभ क्षेत्र में फ‍िर लगी आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को तलब किया। बांग्लादेश के आंतरिक मामलों के लिए भारत के खिलाफ बयानबाजी के मुद्दे को लेकर उन्हें बुलाया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 7 फरवरी, 2025 को शाम 5:00 बजे उन्हें बुलाया गया था। उन्हें यह बताया गया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध चाहता है, जिसे हाल की उच्च-स्तरीय बैठकों में कई बार दोहराया गया है।

शेख हसीना के बयान से भारत का कोई लेना देना नहीं: भारत

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह अफसोसजनक है कि बांग्लादेश के अधिकारियों की ओर से दिए गए बयान भारत को नकारात्मक दिखाता है। वे बांग्लादेश के आंतरिक मुद्दों के लिए भी हमें ही जिम्मेदार ठहराते हैं।" शेख हसीना ने बुधवार (5 फरवरी 2025) को एक ऑनलाइन संबोधन में अपने समर्थकों से बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया था।

शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सत्ता हथियाने का आरोप लगाया। हसीना के संबोधन से पहले ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने उनके पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता मुजीबुर रहमान के घर को ध्वस्त कर दिया और आग लगा दी। हसीना के भाषण के बाद भी हिंसा जारी रही। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि शेख हसीना का बयान उनका निजी बयान है, उससे भारत का कोई लेना देना नहीं है।

शेख हसीना के वीडियो मैसेज जारी करने के बाद बांग्लादेश ने भारत से कहा कि वह अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश में रहते हुए झूठी और मनगढ़ंत टिप्पणियां करने से रोके। भारत ने शेख मुजीब के घर को जलाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रहमान के घर को नष्ट करने की निंदा करते हुए इसे बर्बरतापूर्ण कृत्य बताया। उन्होंने कहा, “वे सभी लोग जो स्वतंत्रता संग्राम को महत्व देते हैं, जिसने बांग्ला पहचान और गौरव को पोषित किया, वे बांग्लादेश की राष्ट्रीय चेतना के लिए इस निवास के महत्व से अवगत हैं।"

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख