ताज़ा खबरें
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्रा के साथ 5 लोगों ने बंदूक की नोंक पर पहले गैंग रेप किया। उसके बाद युवती ने जब शोर मचाया तो दबंगों ने उसे गोली मार दी। पीड़िता की हालात गंभीर बताई जा रही है और फ़िलहाल उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पांच लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाया गया है।

वहीं पुलिस दावा कर रही है की उन्होंने 5 आरोपी में से 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी कि तलाश की जा रही है। लखनऊ में हुई इस घटना ने एक बार फिर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। एक तरफ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बेटियों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिखते है तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी एक लड़की की इज्जत को ताड़-ताड़ कर के उसे मौत के मुहं में धकेल देते है।

वाराणसी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि काशी हिंदू विश्व विद्यालय (बीएचयू) में पिछले दिनों छात्राओं ने जो आंदोलन किया था, उसे बाहरी तत्वों ने 'हाइजैक' कर लिया था। मामले की जांच करने बीएचयू पहुंचीं रेखा शर्मा ने अगले दिन शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि छात्राओं का प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था। उनके पास कई मुद्दे थे, लेकिन ऐन मौके पर पहुंचे बाहरी तत्वों ने प्रदर्शन को हाइजैक कर लिया और हिंसा भड़का दी।

उन्होंने कहा कि मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर कालिख नहीं पोती गई थी। लड़कियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज भी निंदनीय है। लेकिन ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कुछ बाहरी तत्व प्रदर्शन में शामिल हो गए थे और हिंसा भड़काने लगे थे। रेखा ने कहा, "हॉस्टल में कुछ लड़के अवैध रूप से रह रहे हैं। मैंने लड़कियों से कहा कि उन्हें चिन्हित करें और उनकी लिस्ट बनाएं। उस लिस्ट को एसएसपी को देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।"

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि परिसर में नवीन होस्टल के पास स्थिति बहुत ही भयावह है। विश्वविद्यालय प्रशासन से नवीन होस्टल के बाहर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कैंपस में स्पेशल सीसीटीवी कैमरा लगा दिए गए हैं। जल्द ही हाईटेक कैमरे भी लग जाएंगे।

मुजफ्फरनगर (भोपा): उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र की गंगनहर पटरी पर कार सवार चार आरोपियों ने बाइक से घर लौट रहे पति को बंधक बनाकर महिला के साथ गैंगरेप किया।

आरोपी युवक ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला और उसके पति को खेत में खींचकर ले गये थे। गैंगरेप की सूचना पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी और एसपी देहात ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए बसेड़ा गांव में रहने वाले वैद्य के पास गया था। दंपति के साथ उनका ढाई साल का बेटा भी था। घर लौटते समय गंगनहर की पटरी पर मारुति 800 कार लिये खड़े चार युवकों ने उन्हें निरगाजनी पुल टूटा होने की जानकारी दी। दंपति बाइक से बेलड़ा पुल होते हुए गंगनहर पटरी से गांव वापस आने के लिए चल दिया।

कुछ दूर चलने के बाद वही मारुति कार उनके सामने आकर रुक गयी। कार से तमंचे और चाकू लेकर चार आरोपियों ने उन्हें आतंकित कर रोक लिया। दो आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा लगाया हुआ था।

आगरा: सपा के महासचिव आज़म खान ने आगरा में पार्टी के 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन में इशारों-इशारों में रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल पर निशाना साधा। आज़म ने कहा कि मसीहा भी हमारा है और कातिल भी हमारा है। खान ने कहा कि मुसलमानों के कातिल के साथ खाना खाते हैं। अपनी महफिल में बुलाते हैं और उनके साथ चाय पीते हैं।

दरअसल पिछले दिनों सपा महासचिव राम गोपाल यादव के जन्मदिन पर दिल्ली के अशोका होटल में एक कार्यक्रम किया गया था। ये कार्यक्रम सपा महासचिव नरेश अग्रवाल ने रखा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। आज़म के बयान को इसी के मद्देनजर देखा जा रहा है।

आज़म ने कहा कि अखिलेश जी दूसरी सबसे बड़ी आबादी का जख्म महसूस करो और मेरी टोपी की लाज रखो। मौजूदा दौर में इस देश के मुसलमानों के कमजोर करने के लिए बहुत बड़ी ताकत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, मुसलमानों को भरोसा दिलाओ कि किसी भी सूरत में फासिस्ट ताकतों सेे समझौता नहीं करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख