नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सभी 70 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। दिल्ली में जहां 12 वर्षों से आप मजबूती से सत्ता पर काबिज थी, वहीं इस बार नतीजे बदल गए। भाजपा को 48 सीटें मिली। आप को इस बार 22 सीटों से साथ हार का सामना करना पड़ा। अब ये साफ हो चुका है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा अभी भी साफ नहीं है। लेकिन कुछ सीटें ऐसी है जिस पर प्रत्याशियों को काफी दिलचस्प जीत मिली हैं। कुछ सीटें ऐसी भी है जहां उम्मीदवारों की जीत का अंतर बहुत अधिक है। आइए जानते हैं] सबसे ज्यादा अंतर से हार-जीत वाली सीटों के बारे में…
मटिया महल रही सबसे ज्यादा अंतर वाली सीट
दिल्ली में 2024 के विधानसभा चुनाव में पांच सबसे बड़ी जीतों की बात करें तो इसमें तीन सीटें आप और दो सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। सबसे बड़ी जीत की बात करें तो वो मटिया महल से आप के आले मोहम्मद इकबाल के खाते में गई है। आले मोहम्मद इकबाल ने भाजपा की दीप्ति इंदौरा को 42,724 वोट से हराया है। मटिया महल मुस्लिम बहुल सीट है, यहां से आप को चुनौती के बाद भी बड़ी जीत मिली है।
ये सीट शोएब इकबाल का गढ़ रही थी। शोएब इकबाल ने कई बार अलग-अलग दलों से सीट पर जीत हासिल की थी। आले मोहम्मद इकबाल इन्हीं के बेटे हैं।
विजेंद्र गुप्ता ने भी बनाया रिकॉर्ड
दूसरी सबसे बड़ी जीत सीलमपुर सीट पर रही। यहां आम आदमी पार्टी के चौधरी जुबैर अहमद ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा (गौर) को 42,477 वोट से हरा दिया था। वहीं, तीसरी सबसे बड़ी अंतर से जीत रोहिणी सीट पर रही। यहां भाजपा के विजेंदर गुप्ता ने आप के प्रदीप मित्तल को 37,816 वोट से हरा दिया। जीत के अंतर लिहाज से देवली सीट चौथे नंबर पर रही। यहां से आप के प्रेम चौहान ने लोजपा (रामविलास) के दीपक तंवर को 36,680 वोट से हरा दिया। पांचवी सबसे बड़ी जीत बवाना में दर्ज की गई। यहां भाजपा के रविंदर इंद्रराज सिंह ने आप के जय भगवान उपकार को 31,475 वोट से हरा दिया।
अब जानते है 20,000 से 30,000 के बीच की अंतर वाली सीटें
कुल 17 सीटें ऐसी है जहां पर जीत-हार का अंतर 20,000 से 30,000 के बीच रहा है। इनमें पांच सीटें आप के खाते में और 12 सीटें भाजपा के खाते में गईं हैं। इन सीटों में बुराड़ी, किराड़ी, ओखला, बदरपुर और बल्लीमारान सीट आप के खाते में गई हैं। वहीं उत्तम नगर, रिठाला, शालीमारबाग, नजफगढ़, मटियाला, पटपड़गंज, रोहतास नगर, नांगलोई जाट, घोंडा, विश्वास नगर, करावल नगर, शकूर बस्ती की सीट भाजपा के खाते में गईं।
अब जानते है 10,000 से 20,000 के बीच की अंतर वाली सीटें
कुल 24 सीटें ऐसी हैं जहां पर जीत-हार का अंतर 10 हजार से 20 हजार के बीच रही है। इसमें 6 सीटें आप के खाते में और 18 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
11 सीटें ऐसी हैं जहां जीत और हार का अंतर 5 से 10 हजार के बीच है। इनमें से चार सीटें आप और सात सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
दो से पांच हजार तक के अंतर वाली सात सीटें है जिसमें चार आप के खाते और तीन भाजपा के खाते में गई है।
पांच सीटें ऐसी है जहां जीत हार का अंतर दो हजार से भी कम है ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।
फोटो: सोशल मीडिया से साभार