ताज़ा खबरें
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

देवबंद: प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्था दारूल उलूम देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं को लेकर जारी फतवे पर कायम रहते हुए दोहराया है कि फैशन परस्ती के लिए बाल कटवाना और आंखों की भौंहों को बनवाना इस्लाम में जायज नहीं है।

दारूल उलूम ने ऑनलाइन फतवा जारी कर कहा था कि मुस्लिम महिलाओं का आइब्रो बनवाना और बाल कटवाना नाजायज है। जिस पर फतवे को लेकर बहस छिड़ गई थी। इस फतवे के बारे में पूछे गये सवाल पर संस्था ने कहा कि बाल महिलाओं की खूबसूरती होती हैं, बिना मजबूरी के उन्हें कटवाने की हजरत पैगंबर साहब ने मनाही की थी।

फतवे में लिखा है कि मजहब-ए-इस्लाम यह भी कहा गया है कि महिलाएं ही नहीं पुरूष भी आईब्रो बनवाते हैं तो वह भी जायज नहीं होगा। फतवे पर मुस्लिम उलेमाओं का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में महिलाएं सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में जाती हैं। उससे बेपदर्गी होती है जो ठीक नहीं है।

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रामगांव क्षेत्र में शनिवार सुबह सरयू नदी में नाव पलट जाने छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने बताया कि 'रामगांव क्षेत्र में लगा मेला देखने शुक्रवार की शाम पड़ोसी गांव के कुछ लोग आए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक नाव में दो बच्चों सहित नौ लोग सवार होकर सरयू नदी पार कर अपने गांव वापस जा रहे थे कि बीच नदी में नाव पलट गई।

तीन लोगों ने तैरकर नदी पार कर ली। बचे लोगों ने 100 नम्बर डायल कर इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर मौजूद अपर जिलाधिकारी बहराइच संतोष राय ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से फोन पर बताया, 'नौका में सवार लोग बिना चप्पू (पतवार) के अपने चप्पलों से नाव चलाने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय यह हादसा हुआ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में डायल 100 के एक सिपाही ने नशे में धुत होकर बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामला बहराइच के कैसरगंज इलाके का है, जहां डायल 100 पर तैनात एक सिपाही ने डीजे की धुन पर बार-बालाओं के साथ जमकर ठुमके लगाए।

वीडियों में देखा जा सकता है कि सिपाही वर्दी में है, जो अपनी इस हरकत से कानून व्यवस्था को तार-तार कर रहा है।

जन्मदिन की थी पार्टी

जानकारी के अनुसार कैसरगंज थाना क्षेत्र के कसेहरी में एक घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जहां मेहमानों का दिल बहलाने के लिए नाचने गाने वालों को भी बुलाया गया था। पार्टी में सिपाही कृष्णचंद्र को भी न्यौता मिला था।

आगरा: बागपत और ग्रेटर नोएडा में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पूरी तरफ फर्जी हैं। पुलिस ने एनकाउंटर के नाम पर हत्याएं की हैं। उनके परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। हम दोनों एनकाउंटरों की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का। आगरा में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार में पुलिस लोगों की एनकाउंटर के नाम पर हत्या कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस एनकाउंटर में अपराधियों के नाम पर निर्दोषों को निशाना बना रही है। सरकार एनकाउंटर पर अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि हकीकत में एनकाउंटर पूरी तरह सही नहीं हैं।

अखिलेश ने कहा कि बागपत व ग्रेटर नोएडा में हुए एनकाउंटर में मारे गए लोगों के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। सपा एनकाउंटरों की सीबीआई जांच की मांग करेगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। हमारी सरकार में प्रदेश ने कानून व्यवस्था ठीक रखने के साथ-साथ विकास भी कराया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख