- Details
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत अयोध्या से करते हुए मंगलवार को सभा में 'जय जय श्रीराम' का उद्घोष कर प्रखर हिन्दुत्व का संदेश दे दिया। योगी ने भाषण का समापन करते हुए कहा, 'अपनी वाणी को देता हूं विराम, जय जय श्रीराम।' उनके यह कहते ही सभा में मौजूद लोग भी जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि राज्य में 653 नगर निकाय हैं, लेकिन योगी ने प्रचार अभियान की शुरुआत यहां से कर यह संदेश दे दिया कि अयोध्या के प्रति भाजपा और उनकी सरकार काफी गंभीर है। कुछ लोग इसे हिन्दुत्व से भी जोड़कर देख रहे हैं।
अयोध्या के ही रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि भाजपा अयोध्या मुद्दे को सुर्खियों में बनाये रखना चाहती है, इसीलिये उसके कई नेता मौका मिलते ही राम या राम मंदिर निर्माण के सम्बन्ध में बोलने लगते हैं।
योगी ने कहा कि अयोध्या के कारण ही देश दुनिया में दीपावली की शुरुआत हुई, लेकिन अयोध्या में ही यह त्यौहार समाप्ति की कगार पर था। उन्होंने तय किया था कि इस बार दीपावली में उनकी पूरी सरकार अयोध्या में रहेगी।
- Details
नई दिल्ली. दिल्ली से सटे नोएडा में एक पार्किंग स्टाफ की गलती से 8 महीने की गर्भवती के मारे जाने की खबर है। मामला नोएडा के सेक्टर 18 मार्किट का है, यहां कार पार्किंग अटेंडेंट ने तेज रफ्तार होंडा सिटी कार एक गर्भवती महिला पर चढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी पार्किंग अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है और कार को भी जब्त कर लिया है।
यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इस महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका। बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला के पति भी घायल हुए, जिनकी हालत गंभीर बताए।
इस हादसे में 8 महीने की गर्भवती जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम मानसी बताया जा रहा है। 26 साल की मानसी अपने पति के साथ नोएडा के सेक्टर 75 की किसी सोसाइटी में रहती थीं। रविवार को वह अपने पति के साथ सेक्टर 18 की मार्किट में एक केक की दुकान से केक लेकर लौट रही थी।
- Details
इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्धसैनिक बलों में संशोधित परिणाम से हो रही भर्ती पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्य ने अमित सिंह चौहान सहित कई अन्य अभ्यर्थियों की याचिकाओं पर अधिवक्ता विजय गौतम व अन्य वकीलों को सुनकर दिया है।
कोर्ट ने सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स के लिए 2011 में हुई 72,309 पदों की भर्ती के अनुक्रम में जारी इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं को एकसाथ सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने को प्रकरण चीफ जस्टिस को संदर्भित कर दिया है।
याचिकाओं के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग से पांच फरवरी 2011 को अर्धसैनिक बलों में 49,080 पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ, जिसे बाद में संशोधित कर पदों की संख्या 72,309 कर दी गई।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। विधानसभा की तर्ज पर निकाय चुनाव के लिए भी संकल्प पत्र जारी किया गया है।
भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 16 नगर निगमों को ध्यान में रखते हुए संकल्प पत्र तैयार किया है। इस संकल्प पत्र में गरीबों और स्वच्छता पर फोकस किया गया है।
बता दें कि इस बार नगर निगम चुनाव तीन चरणों में 22, 26 और 29 नवंबर को होंगे। संकल्प पत्र जारी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार इन संकल्पों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार 12 नहीं बल्कि 16 नगर निकायों में चुनाव कराए जाएंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
- विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
- मुख्यमंत्री का इस्तीफा मंजूर, विधानसभा का बजट सत्र भी किया गया रद्द
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुंभनगरी पहुंच संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी