- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरिशस के दौरे से लौट चुके हैं। लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी ऊंचाहार हादसे के पीड़ितों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। बुधवार को रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी के प्लांट में बॉयलर फटने से 30 ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
हादसे में करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को दिल्ली के सफदरजंग और एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है।
हादसे के तुरंत बाद सीएम योगी ने मृतकों को परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया था। एनटीपीसी हादसे के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गुजरात दौरा बीच में छोड़कर पीड़ितों से मिलने रायबरेली पहुंचे थे।
- Details
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एक ट्वीट के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने उनपर खुद मियां फजीहत, दूसरे को नसीहत का आरोप लगाया है। दरअसल गुरुवार (2 नवंबर) को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी।
तस्वीर में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह भी नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी एक टेबल पर बैठे किन्हीं कागजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। तस्वीर में मॉरिशस और भारत का तिरंगा भी टेबल रखा है।
पहली नजर में तस्वीर में सब सामान्य नजर आता है लेकिन ध्यान से देखें तो टेबल पर रखा तिरंगा उल्टा लगाया गया है। वहीं तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, मॉरिशस में अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उदगार अंकित किया। हालांकि मॉरिशस के महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ने इसके लिए माफी मांगते हुए तस्वीर हटा ली है।
- Details
लखनऊः प्रदेश निकाय चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। वहीं पार्टी के सदस्यों का दल बदलू काम भी तेजी से चल रहा है।
हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाई जयेश प्रसाद और भाभी नीलिमा ने गुरुवार देर रात अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने जयेश प्रसाद और उनकी पत्नी नीलिमा को लखनऊ मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें जयेश प्रसाद शाहजहांपुर स्थानीय निकाय से 2 बार एमएलसी रहे हैं। वहीं नीलिमा प्रसाद ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जयेश ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मंत्री सुरेश खन्ना के बुलावे पर पार्टी ज्वाइन की है।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक स्कूल में बिस्किट खाने की वजह से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। गंभीर बीमार बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है वहीं बाकी बच्चों को ऑब्जर्वेशन में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले के राया क्षेत्र के दीनदयाल रेसिडेंशियल स्कूल में शाम करीब 6 बजे बच्चों को बिस्किट खाने दिए गए थे। जैसे ही बच्चों ने बिस्किट खाए उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत होने लगी।
बच्चों को इस दौरान उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगी। बच्चों को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां पर गंभीर हालत वाले 45 बच्चों को भर्ती कर लिया गया है। वहीं बाकी 55 बच्चों को डॉक्टर्स ने अंडर ऑब्जर्वेशन में लिया है। सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को बयानबाजी के मुद्दे पर किया तलब
- 'जो व्यक्ति इतिहास में रहता है- वो वर्तमान का क्या करेगा निर्माण': खड़गे
- जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- पुलिस ने विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
- विज को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस: मांगा तीन दिन में जवाब
- मुख्यमंत्री का इस्तीफा मंजूर, विधानसभा का बजट सत्र भी किया गया रद्द
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कुंभनगरी पहुंच संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी