ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रायबरेली के ऊंचाहार में स्थित एनटीपीसी संयंत्र में हुआ हादसे के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार बताया है। बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये घटना भाजपा की लापरवाही का नतीजा है।

बता दें कि एनटीपीसी में ये हादसा बुधवार को हुआ था। जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई थी साथ ही दर्ज़नों लोग झुलस गए थे।

मायावती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, 'प्रदेश सरकार जनहित और जनकल्याण के मामले में घोर लापरवाह बनी हुई है। अस्पतालों में इलाज़ के आभव में हज़ारों लोग रोज अपनी जान गंवा रहे हैं।'

मायावती ने आरोप लगाया, 'रायबरेली में एनटीपीसी संयंत्र में भयानक विस्फोट और उसमें व्यापक जान-माल की हानि भाजपा सरकारों की घोर आपराधिक लापरवाही का नतीजा है। केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों व गलत कार्यप्रणली के कारण इंसान की जान की कीमत जानवरों से भी सस्ती हो गई है।'

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी, मथुरा, झांसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद व सहारनपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता संयुक्ता भाटिया को लखनऊ से मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी अब तक 13 नगर निगमों के लिए मेयर पद के प्रत्याशी तय कर चुकी है। अब उसे दो प्रत्याशियों की और घोषणा करनी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने देर शाम प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की।

इसमें लखनऊ से संयुक्ता भाटिया के अलावा अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, वाराणसी से मृदुला जायवसाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंहल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से आशा शर्मा व सहारनपुर से संजीव वालिया को मेयर पद के लिए भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वाराणसी: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी की वजह बनी यहां की प्रसिद्ध देव दीपावली।

ये देव दीपावली उनके लिये बेहद ख़ास भी थी क्योंकि देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है और इसी दिन 1927 को कराची में उनका जन्म हुआ था।

लिहाजा यहां के खिड़किया घाट पर बेटी प्रतिभा और चंद लोगों के साथ बड़ी सादगी से उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर घाट पर ही आडवाणी के 90 साल पूरे होने की रंगोली बनाई गई जिसमें उनका नाम लिख कर 90 वर्ष को सेलिब्रेट किया गया। इसे 90 दियों से सजाया भी गया।

इस रंगोली और दियों की रोशनी के बाच कुर्सी पर बैठ कर उन्होंने अपनी बेटी और कुछ अन्‍य लोगों के साथ खुशियां बांटी। फोटो भी खूब खिंचाया और बाद में बड़े बजड़े पर सवार होकर बनारस के घाटों पर देव दीपावली देखने निकले।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से आईएसआईएस के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्ध का नाम अबु जैद है और इसे मुंबई एयरपोर्ट से एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बारे में और जानकारी देते हुए एडीजी आनंद कुमार ने बताया, 'हम आतंकवाद के संदिग्ध को मुंबई से लखनऊ को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आए हैं।'

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहा था नेटवर्क

आनंद कुमार ने जानकारी दी कि वह संगठन की विचारधारा से प्रेरित था। माना जा रहा है कि अबु जैद, दुबई में रहते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई युवाओं वाला आईएसआईएस का नेटवर्क चला रहा था।

अबु जैद के कई दूसरे आतंकी संदिग्धों के साथ संपर्क के बारे में जानकारी मिली है। अबु जैद को पहले भी बिजनौस और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख