ताज़ा खबरें
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

लखनऊ: लखनऊ में रविवार को लोकबंधु राजनारायण की 31वीं पुण्यतिथि के मौके पर पार्टी दफ्तर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ नेता दल के अंदर गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। गुटबाजी ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश से भी ये बात कही है। यही बात मै कार्यकर्ताओं से भी कह रहा हूं, गुटबाजी से नुकसान होता है।

माना जा रहा है कि उनका इशारा रामगोपाल यादव की तरफ था। जिनके दबाव के चलते ही शिवपाल यादव सपा में हासिये पर हैं। बता दें कि इटावा में विधायक शिवपाल यादव और उनके समर्थकों ने अपनी गाड़ियों से शुक्रवार को सपा का झंडा हटा दिया था। इस बारे में मीडियाकर्म‍ियों ने शिवपाल से पूछा तो उन्होंने कहा, अभी इस बारे में बताने का समय नहीं है।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एक हादसे में बाल-बाल बच गईं। हालांकि उनके सिर पर चोट आई है। पटेल के काफिले की चार गाडिय़ां कोरांव इलाके में आपस में ही टकरा गईं। हादसे में अनुप्रिया पटेल समेत 6 लोग घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई।

बताया जाता है कि जिस समय यह सड़क हादसा हुआ अनुप्रिया पटेल का काफिला इलाहाबाद के कारवां गांव से होकर गुजर रहा था। पटेल यहां एक सभा में शामिल होने के लिए जा रही थीं। मोदी सरकार में अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री हैं। एक नेता आनंद ओझा ने बताया कि वह बिना प्रोटोकाल के निकली थीं। उनके साथ ज्यादा लोग नहीं थे। हालांकि उन्हें मामूली चोटे आईं हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का एक अहम मुद्दा कानून व्यवस्था था। अखिलेश राज में अपराधियों के हौसले के पस्त राज्य की जनता ने भारी तादाद बीजेपी के पक्ष में वोट किया और जब राज्य में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई ने भाजपा की सरकार बनी तो उनकी प्रार्थमिकता राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति को पटरी पर लाने की थी।

योगी की गद्दी पर काबिज होते ही मुख्यमंत्री योगी ने ना सिर्फ अपराधियों को सख्त संदेश दिया बल्कि उन्होंने पुलिस प्रशासन को अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए हर मुमकिन कदम उठाने उठाने के निर्देश दिए। महज 10 महीने पुरानी इस सरकार के शासनकाल में 1000 के करीब एनकाउंटर कर 2,000 से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

एक आकड़ों के मुताबिक, योगी सरकार में पुलिस और बदमाशों के बीच अब तक कुल 895 मुठभेड़ हुए, जिनमें सर्वाधिक 358 एनकाउंटर अकेले मेरठ जिले में हुए। आगरा में 175 एनकाउंटर हुए और वह इस मामले में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बरेली में 149 एनकाउंटर हुए। इन एनकाउंटर के दौरान पुलिस 2186 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

यूपी पुलिस ने योगी सरकार के महज 10 महीने में 26 शातिर अपराधियों को मार गिराया। हालांकि 3 पुलिसकर्मियों को भी अपनी शहादत देनी पड़ी। बीते 10 महीने जिन 2186 अपराधियों को गिरफ्तार किया, उनमें से 1680 अपराधी वांटेड थे और उन पर इनाम भी घोषित था।

फैजाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को मौसम खराब होने के कारण आज फैजाबाद हवाई अड्डे पर इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अपर जिलाधिकारी (नगर) विंध्यवासिनी राय ने बताया कि मुख्यमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर जा रहे थे।

सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में अचानक हुए मौसम खराब के कारण पायलट को हेलीकॉप्टर फैजाबाद हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के हवाई अड्डे पर उतरने की सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार पाठक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे।

बाद में मुख्यमंत्री को कार से सिद्धार्थनगर भेजा गया। उन्होंने बताया कि लगभग आधे घंटे श्री योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत कर फैजाबाद के विकास और कानून-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख