ताज़ा खबरें
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नेशनल हाईवे पर हुए गैंगरेप और मर्डर के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं तीसरे संदिग्ध की तलाश अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान जुल्फिकार अब्बासी और दिलशाद के रूप में हुई। बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले इन दोनों उम्र 28-29 साल के करीब हैं। पुलिस ने मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे शराब के नशे में थे और बस मजे के लिए लड़की का किडनैप किया था।

गौरतलब कि इस साल 2 जनवरी की शाम करीब 7 बजे जब लड़की ट्यूशन पढ़कर साइकल से अपने घर लौट रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने उसे अपनी कार में खींच लिया था। इसके दो दिन बाद 4 जनवरी को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके के नाले से लाश बरामद की थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कई अहम फैसले लिए गए। इनमें नेचुरल गैस पर टैक्स घटाकर 5 प्रतिशत करने, यूपी में शहीद हुए सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के गांवों को सैनिक गांव के रूप में विकसित करने और पूर्वांचल की दो बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने पर मुहर लगी।

सीएनजी पर टैक्स घटाकर पांच फीसदी करने से इसके दाम में प्रति किलो साढ़े तीन से चार रुपये की कमी आने की उम्मीद है। कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित एजेंडों के अतिरिक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए मंत्री परिषद की कमेटी के गठन को मंजूरी दी है।

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की अध्यक्षता में कृषि मंत्री, वित्त मंत्री और वन मंत्री की एक कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी आलू किसानों की समस्याओं के लिए 15 दिन में रिपोर्ट देगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि कैबिनेट में 10 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें वर्तमान विधानसभा सत्र का सत्रावसान को मंजूरी दी गई।

लखनऊ: यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी को हार्ट अटैक पड़ा है। जेल में जब उसकी पत्नी उससे मिलने गई तो उसे अटैक आ गया, ये देखकर पत्नी को भी अटैक पड़ गया। दोनों को ही बांदा के जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया है। छह महीने पहले ही मुख्तार को बांदा जेल में लाया गया था। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उन्हें पहले भर्ती कराया गया और हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के सीने में दर्द उठा था। ज‌िसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अंसारी बीपी और शुगर के मरीज हैं। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा, 'सूचना मिली है कि विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से चिकित्सा के लिए लखनऊ या किसी अन्य शहर में रेफर किया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे।'

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज पुलिस थाने के सोथरा चौराहे के निकट रविवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक तीन पहिया टैम्पो और एक कार पर जा गिरा, जिससे उनमें सवार 11 यात्रियों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की। उन्होंने साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि मरने वालो में दो महिलायें, एक युवा, छह पुरूष व दो बच्चे शामिल हैं तथा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख