ताज़ा खबरें
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

लखनऊ: लखनऊ में रविवार को लोकबंधु राजनारायण की 31वीं पुण्यतिथि के मौके पर पार्टी दफ्तर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ नेता दल के अंदर गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। गुटबाजी ठीक बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश से भी ये बात कही है। यही बात मै कार्यकर्ताओं से भी कह रहा हूं, गुटबाजी से नुकसान होता है।

माना जा रहा है कि उनका इशारा रामगोपाल यादव की तरफ था। जिनके दबाव के चलते ही शिवपाल यादव सपा में हासिये पर हैं। बता दें कि इटावा में विधायक शिवपाल यादव और उनके समर्थकों ने अपनी गाड़ियों से शुक्रवार को सपा का झंडा हटा दिया था। इस बारे में मीडियाकर्म‍ियों ने शिवपाल से पूछा तो उन्होंने कहा, अभी इस बारे में बताने का समय नहीं है।

 

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में विवाद चल रहा है। जो फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख