- Details
लखनऊ: ब्रज में एक बार फिर बवंडर का कहर बरपा। बुधवार की देर शाम करीब आधे घंटे तक आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि में यहां 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें मथुरा में 3, आगरा में 2 और अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद और एटा में एक-एक मौत हुई है। इसके अलावा करीब दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मथुरा में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से दो महिला समेत तीन की मौत हो गई। टैंटीगांव में आंधी से टूटे बिजली खंभे की चपेट में आकर 55 वर्षीया शकुंतला पत्नी छैलसिंह की मौत हो गई। जबकि गांव खंजरा वास में आंधी से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 38 वर्षीय भगवती निवासी झंडा मरहला की मौत हो गई। वहीं मुखत्यारी पत्नी रामस्वरूप निवासी छौली, बल्देव भी बिजली के खंभे की चपेट में आकर घायल हो गई थीं। इनकी अस्पताल में मौत हो गई।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को मंगलवार को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। विधान परिषद के प्रमुख सचिव मोहन यादव ने बताया कि परिषद के 19 अप्रैल को निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन हाल में अपरान्ह 2 बजे सभापति रमेश यादव ने शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के डॉ. महेन्द्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, मोहसिन रजा, जयवीर सिंह, यशवंत सिंह, अशोक धवन और विद्यासागर सोनकर के अलावा अपना दल (अनुप्रिया पटेल गुट) के आशीष पटेल ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान सपा और बसपा के सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचे।
गौरतलब है कि गत 5 मई को विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया जबकि एक सीट अंबिका चौधरी के इस्तीफे से रिक्त चल रही थी।
- Details
आगरा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सोमवार को तूफान पीड़ितों का हाल जाना और इस दौरान तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की। उऩ्होंने दयालबाग स्थित अपने आवास पर विशेष साक्षात्कार में आरोप लगाया कि एक ही चेक को बार-बार कई हाथों में दिया जा रहा है।उन्होंने सरकार पर तूफान मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार इस तरह की हरकतों से खुद अपना मखौल उड़ा रही है।
उन्होंने मृतकों को दिए गए 4-4 लाख के चेक उनके लिए कम बताए। जिन्ना विवाद पर बोले, ये भाजपा की देन आगरा आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जिन्ना विवाद के लिए सीधे-सीधे भाजपा और आरएसएस को दोषी ठहराया और कहा कि चुनाव के चलते ये विवाद उनकी देन है। चुनाव खत्म होते ही विवाद भी खत्म हो जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन की घोषणा दोनों दलों द्वारा सीटों के सामंजस्य का मसला सुलझा लिए जाने के बाद की जाएगी। मायावती ने एनडीटीवी को बताया, संसदीय चुनावों में अभी कुछ वक्त है। जब चुनाव निकट आएगा, तो दोनों पार्टियां सीटों को समायोजित करेंगे और फिर घोषणा करेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि संभावित गठबंधन को लेकर क्या भारतीय जनता पार्टी भयभीत है तो उन्होंने कहा कि यह होना तो स्वाभाविक है, होने दीजिए। उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस की सांप्रदायिक ताकतों को धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एकजुट होकर आगे बढऩा बिल्कुल पंसद नहीं होगा। मायावती कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता दल-सेक्युलर के लिए प्रचार करने पहुंची हैं। मतदान 12 मई को होना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां कभी भी बसपा पर दबाव नहीं बना सकतीं और न ही बना पाएंगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
- ‘‘पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण’’: प्रियंका
- कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में हार के जिम्मेदारः अजय यादव
- मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
- एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
- राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन
- जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी