ताज़ा खबरें
प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

लखनऊ: यूपी में भाजपा के खिलाफ बना विपक्षी गठबंधन और मज़बूत हो रहा है। कैराना और नूरपुर में एसपी और राष्ट्रीय लोक दल ने सहमति से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, जिसमें कैराना से एसपी तो नूरपर में आरएलडी का उम्मीदवार लड़ेगा। आरएलडी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता अनिल दूबे ने कहा कि जयंत चौधरी जी की और अखिलेश यादव के बीच मुलाकात हुई है। दोनों लोगों के बीच बात हुई और हमारी भी जयंत चौधरी जी से बैठक के बाद बात हुई है।

उन्‍होंने कहा कि हम लोग उत्‍तर प्रदेश में जो लोकसभा का और विधानसभा का उपचुनाव है उसे मिलकर लड़ेंगे और 2019 में संयुक्‍त रूप से लड़ने की तैयारी है। समाजवादी पार्टी मुस्लिम, दलित और जाट वोट पर ध्‍यान लगाना चाहती है जो 9 लाख से ज्‍यादा हैं।

वहीं सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस बैठक में हुई बातचीत के बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। हालांकि कैराना उपचुनाव में रालोद को मदद दिये जाने की सम्भावना के सवाल पर उन्होंने इतना जरूर कहा कि सपा कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने की तैयारी में पहले से ही लगी है।

आगरा: अपना कर्नाटक का दौरा बीच में छोड़ कर लौटे योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा ने एसएन कॉलेज अस्पताल जाकर आंधी तूफान में घायल लोगों से मुलाक़ात की। इसके बाद वो तूफ़ान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा भी करेंगे। अधिकारियों के साथ यहां बैठक के बाद वो कानपुर भी जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में आंधी और तूूफान से काफी तबाही मची थी और कई दर्जन लोगों की जान चली गई। अकेले आगरा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। ऐसे में अपने राज्य से दूर कर्नाटक में प्रचार कर रहे सीएम की खासी आलोचना हो रही थी।

विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था और कर्नाटक में कांग्रेस योगी पर हमलावर थी। यही वजह रही कि शनिवार तक प्रचार करने गए राज्य के मुख्यमंत्री को वापस लौटना पड़ा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्य प्रभावी रूप से संचालित करने, घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने तथा पीड़ितों को हरसम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्व में दिए जा चुके हैं।

लखनऊ: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में जहां भयंकर तूफान से भारी तबाही और जान-माल हानि हुई है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्नाटक में चुनाव प्रचार में व्यस्त व मस्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अंशकालिक नियुक्ति पर हैं। साथ ही देश के सबसे गैर जिम्मेदार मुख्यमंत्रियों में एक हैं।

शुक्रवार को एक बयान में राज बब्बर ने कहा कि सरकार का मुख्य कर्तव्य आपदा में लोगों की मदद करना होता है, जबकि यहां मुख्यमंत्री योगी मदद की जगह दूसरे प्रदेश में पार्टी के प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कैसे विश्वास करेगी कि योगी जी के कहने से कर्नाटक में सुशासन मिलेगा? कर्नाटक की जनता मुख्यमंत्री योगी से सवाल कर रही है कि उसी उप्र मॉडल की बात करने आप कर्नाटक आए हैं, जहां नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार नहीं, सामूहिक बलात्कार होता है। जहां का किसान आत्महत्या के लिए जाना जाता है। जहां सुबह व्यक्ति घर से निकलता है तो शाम तक घर आएगा, निश्चित नहीं होता। जहां रोजगार के नाम पर फिरौती और अपराध का धंधा चलता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए बवाल को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इस मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अखिलेश ने कहा, गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में जो भी दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए लेकिन किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाना चाहिए।

बता दें कि शुक्रवार को कासगंज में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और एबीवीपी की मोटर साइकिल रैली पर हुई पत्थरबाजी के बाद झड़प में 16 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई थी। कासगंज हिंसा मामले में पुलिस ने अबतक 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी वहां धारा 144 लागू है और दूसरे जिलों से सटे सीमा को सील कर दिया गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख