आगरा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने सोमवार को तूफान पीड़ितों का हाल जाना और इस दौरान तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर पत्रकारों से चर्चा की। उऩ्होंने दयालबाग स्थित अपने आवास पर विशेष साक्षात्कार में आरोप लगाया कि एक ही चेक को बार-बार कई हाथों में दिया जा रहा है।उन्होंने सरकार पर तूफान मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार इस तरह की हरकतों से खुद अपना मखौल उड़ा रही है।
उन्होंने मृतकों को दिए गए 4-4 लाख के चेक उनके लिए कम बताए। जिन्ना विवाद पर बोले, ये भाजपा की देन आगरा आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जिन्ना विवाद के लिए सीधे-सीधे भाजपा और आरएसएस को दोषी ठहराया और कहा कि चुनाव के चलते ये विवाद उनकी देन है। चुनाव खत्म होते ही विवाद भी खत्म हो जाएगा।
कर्नाटक चुनाव पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में पहले भी ज्यादा बहुमत से जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं यूपी में गठबंधन पर उन्होंने जल्द फैसला लेने की बात कही।