ताज़ा खबरें
किसान संगठन और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा
यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
अपने काम में असफल बदलते हैं लक्ष्य की समय-सीमा: अखिलेश यादव
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंत्री कुलदीप धालीवाल का छीना विभाग
एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
फराह खान पर धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप, एफआईआर दर्ज

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता के जेहन में नकारात्मक विचार पहुंचाकर उनके दिमाग से खेलने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि नयी साजिशें रच रही इस पार्टी के गुमराह करने के बदलते तरीके को समझना बहुत जरूरी है। अखिलेश ने यहां पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा महज सियासी फायदे के लिये जनता के मन में नकारात्मक विचारों को बैठा रही है। चारों तरफ फैले भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली से निराश जनता का ध्यान भटकाने के लिये भाजपा नयी साजिशें रच रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस पार्टी का गुमराह करने का तरीका भी बदल रहा है। यह बात समझना जरूरी है ताकि भाजपा फिर भ्रम पैदा न कर सके। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जातिवाद का जहर घोल रही है। समाजवादी लोग चाहते हैं कि जनगणना जाति आधारित हो तो आबादी के हिसाब से योजनाओं का लाभकारी आवंटन हो सकता है। सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। समाजवादी ही इस लड़ाई को लड़ सकते हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बहुत दिनों बाद शनिवार को दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि मेरा आज कोई सम्मान नहीं करता है, मरने के बाद शायद करे। मुलायम ने यह बात पुराने समाजवादी व सहयोगी भगवती सिंह के कैसरबाग स्थित गांधी प्रेक्षागृह में हुए जन्म दिवस समारोह में कही। उन्होंने कहा कि लोहिया की तारीफ अब संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। लोहिया जी ने तो बरसों पहले कहा था कि लोग जिंदा रहते सम्मान नहीं करते लेकिन मरने के बाद याद करते हैं सम्मान करते हैं।

मुलायम ने कहा कि भगवती सिंह ने डॉ. लोहिया, चन्द्रशेखर और राजनारायण जैसी शख्सियत के साथ बैठकर राजनीति सीखी। समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यही नहीं, कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा संघर्ष के दिनों में साथ रहे। इसका कोई जोड़ नहीं है। शनिवार को कैसरबाग स्थित गांधी प्रेक्षागृह में समाजवादी चिंतक, राजनीतिज्ञ और पूर्व सांसद व मंत्री भगवती सिंह का 86वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व पूर्व विधायक शामिल हुए।

बस्ती: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश विसर्जन के दौरान कुआनो नदी में नाव पलट गई। नाव पर राज्यमंत्री, सांसद, पांच विधायक, एसपी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता सवार थे, जो पानी में गिर गए। हालांकि, इन सभी को तत्काल पानी से निकाल लिया गया।

कुआनो के अमहट घाट पर अस्थि कलश लेकर राज्यमंत्री सुरेश पासी, भाजपा प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, संजय जयसवाल, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, एसपी दिलीप कुमार, हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन समेत अन्य भाजपा नेता एक-एक कर चढ़ने लगे। नाव चढ़ने के दौरान ही नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और यह सभी नदी के पानी में चले गए। हालांकि, वहां पर मौजूद लोगों ने भाजपा नेताओं को एक-एक कर पानी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। एसपी को सीओ सिटी आलोक सिंह ने निकाला। लगभग एक घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी मची रही। हालांकि 6.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियों का विसर्जन कुआनो नदी में किया।

लखनऊ: अभिनेत्री सनी लियोनी भले ही मुंबई में रहती हों लेकिन उनकी मौजूदगी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गयी है। यही नहीं हाथी, हिरन और कबूतर की तस्वीरें भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनायी जा रही मतदाता सूची में हुई इस गम्भीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए उसकी सेवा समाप्ति की सिफारिश की है।

अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने पत्रकारों को बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने अपने स्थानांतरण से नाराज होकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सात नामों में गड़बड़ी करते हुए मतदाता के फोटो के स्थान पर सनी लियोनी, हाथी, मोर और कबूतर के फोटो लगा दिये हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ऑपरेटर ने 361 बलिया नगर सामान्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण सूची 2018 के परिशिष्ट संख्या 2 के क्रमांक 906 यू बी क्यू 2878866 में दुर्गावती सिंह के नाम के सामने सनी लियोनी का फोटो लगा दिया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख