ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

झांसी: कर्ज में डूबे पूंछ थाने के गांव काशीराम में रहने वाले किसान श्रीराम ने रविवार रात फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार श्रीराम ने तीन साल पहले बैंक से कर्ज लिया था। कुछ दिन पहले ही बैंक से नोटिस पहुंचा था, जिसके बाद से वह तनाव में थे। श्रीराम रोज की तरह रविवार की रात खाना खाने बाद सोने चले गए थे। सोमवार सुबह परिजन जानवर खोलने पहुंचे तो अन्दर श्रीराम का शव तौलिया से लटका मिला।

श्रीराम के पुत्र प्रदीप ने बताया कि पिता ने तीन साल पहले पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख 80 हजार रुपये का कर्ज लिया था। किसानी कार्यों के लिए लिया गया कर्ज वह चुकता नहीं कर पाए। बैंक का नोटिस आने के बाद से वह बहुत परेशान थे। परिजनों ने कहा कि कर्ज न चुकता कर पाने और कार्रवाई की नोटिस के चलते श्रीराम ने फांसी लगा ली।

लखनऊ: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मीटू में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का बचाव किए जाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि देश में महिला सम्मान व सुरक्षा की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कामकाजी महिलाओं साथ यौन शोषण व उत्पीड़न की निंदा की है। मायावती ने सोमवार को जारी बयान में यौन शोषण व उत्पीड़न में घिरे केंद्रीय मंत्री द्वारा अपने बचाव में इसे चुनावी रंग देने की निंदा की है। केंद्र सरकार का यह रवैया भाजपा के महिला विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को बेनकाब करता है।

उन्होंने कहा है कि कामकाजी शिक्षित महिलाओं के विरुद्ध उत्पीड़न व यौन शोषण के मामले में सोशल मीडिया के अभियान मीटू में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के मामले में केंद्र सरकार का रवैया चकित करने वाला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता की हर जगह दुहाई देने वाली भाजपा चुनावी व राजनीतिक स्वार्थ के लिए क्या इसी तरह महिलाओं को अपमानित करती रहेगी। चेतावनी देते हुए कहा है कि चुनावी लाभ के लिए महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ेगा।

कानपुर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नाम लिए बगैर चाचा शिवपाल यादव और उनकी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश से जब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी भाजपा की न जाने कितनी ए,बी,सी,डी पार्टियां आने वाली हैं। लेकिन, हम दाएं-बाएं नहीं देख रहे हैं। अखिलेश ने तो यहां तक कहा कि भाजपा के कई विधायक और सांसद उनके संपर्क में हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जिस प्रदेश के सीएम ही 'ठोक दो' जैसी भाषा का इस्तेमाल करते हों, वहां कानून व्यवस्था का ऐसा ही हाल होगा। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने को लेकर भी अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधा। साथ में कहा कि यह अर्द्ध कुंभ है, जिसे भाजपा कुंभ कह कर जनता को धोखा दे रही है। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को संदेश देते हुए अखिलेश ने कहा कि जो अधिकारी सरकार को खुश करने के लिए समाजवादियों को परेशान कर रहे हैं, उन पर मेरी नजर है। वे याद रखें कि सरकारें आती-जाती रहती है।

बिजनौर: अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर एक बार फिर निशाना साधा है। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 14 साल में कोई दंगा नहीं हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश में पूर्ववर्ती सपा सरकार में मुजफ्फरनगर में मुसलमान मारे जा रहे थे। अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव को नहीं छोड़ा बल्कि उन्हें दो बार पार्टी से निकाला गया। उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे में मुसलमान मारे जा रहे थे, तब यादव परिवार सैफई महोत्सव में व्यस्त था।

गौरतलब है कि कभी मुलायम सिंह के सबसे करीबी रहे अमर सिंह ने पिछले दिनों लखनऊ में ऐलान किया था कि वे अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। उन्होंने आजम खान पर हमला बोला था। अमर सिंह के मुताबिक मुजफ्फरनगर दंगा छेड़छाड़ की वजह से हुआ। चूंकि आजम खान मुजफ्फरनगर के इंचार्ज थे, इसलिए छेड़खानी उनके नेतृत्व में हुई। अमर सिंह कहते हैं ''कि पूछना चाहता हूं मैं .. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर गुजरात दंगों का कलंक लगाने वाले…नमाजवादी पार्टी के लोगों से यह कि गुजरात का दंगा, दंगा था

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख